Advertisment

चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह का बड़ा तोहफा, नागदा को जिला बनाने का किया ऐलान

MP Election News: चुनावी साल में CM शिवराज का बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागदा जंक्‍शन को जिला बनाने की घोषणा कर दी है।

author-image
Bansal news
चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह का बड़ा तोहफा, नागदा को जिला बनाने का किया ऐलान

MP Election News: चुनावी साल में CM शिवराज का बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागदा जंक्‍शन को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। सीएम आज हेलीकाप्टर से नागदा पहुंचे, वे यहां विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में आमसभा को उन्‍होंने संबोधि‍त किया। उन्‍होंने यहां 261.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

Advertisment

मध्य प्रदेश का 54वां जिला

आमसभा के दौरान नागदा को जिला बनाने की उन्‍होंने घोषणा की। नागदा अब मध्य प्रदेश का 54वां जिला होगा। सीएम शिवराज यहां रोड शो के माध्यम से आमजन से भी मिले। उन्‍होंने उन्हेल को तहसील बनाने की घोषणा भी की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने 92.62 करोड़ के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 168.52 करोड़ रु. के 86 कार्यों का भूमि पूजन किया। इसी तरह खाचरौद नगर पालिका में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सीसी कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां कर की गई थीं।

15 अगस्त को अस्तित्व में आएगा MP का 53वां जिला

मध्य प्रदेश को 15 अगस्त के दिन 53वें जिले की सौगात मिल जाएगी। रीवा से अलग होकर बना मऊगंज जिला अगले महीने से अस्तित्व में आ जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या की 53 हो जाएगी। अब तक प्रदेश में 52 जिले थे।

Advertisment

4 मार्च को की थी घोषणा

बता दें कि मऊगंज को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च 2023 को मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। बता दें कि अब तक मऊगंज रीवा जिले की एक तहसील थी।

ये भी पढ़ें:

Chandrayaan-3: Chandrayaan-3 ने पार किया अपने रास्ते का चौथा पड़ाव, जानें ISRO के मून मिशन का लेटेस्ट अपडेट

What To Avoid After Eating Mangoes: आम खाने के बाद भूल से भी न खाएं ये चीजें, झेलने पड़ सकते हैं ये गंभीर परिणाम

Advertisment

chhattisgarh news: विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन, विपक्ष ने इन मुद्दों को सदम में उठाया

Manipur Incident: बॉलीवुड सेलेब्स का मणिपुर में हुई हैवानियत पर फूटा गुस्सा, कहा- दोषियों को कड़ी सजा मिलना चाइए

Nagda,New district, Madhya Pradesh,MP News, MP Election 2023, नागदा, नया जिला, मध्य प्रदेश, एमपी समाचार, एमपी चुनाव 2023, MP Election News, Nagda New District in MP

Advertisment
madhya pradesh MP news MP election 2023 new District Nagda Nagda New District in MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें