/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/cm-3.jpg)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा दौरा करेंगे। जिसमें वे ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लेंगे। इस दौरान वे किसानों से चर्चा कर हुए नुकसान की जानकारी लेकर दोपरहर 12.30 बजे विदिशा के उनारसी छोटी राधौगढ़ पहुचेंगे। इसके बाद दोपहर 1.55 बजे राजगढ़ के छायनगांव पहुंचेंगे।
आपको बता दें प्रदेश में बीते कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते सीएम का यह दौरा किया जा रहा है। ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रो का दौरा सीएम द्वारा किया जाएगा। जिसमें वे विदिशा और राजगढ़ जिलों के किसानो से भी मिलेंगे।
खबर एक नजर —
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम उनारसीकलां एवं छोटी राघौगढ़ आएंगे। ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद किसानो से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री 11.55 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे लटेरी तहसील के ग्राम उनारसीकलां के मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में जाएंगे। इसके बाद उनारसीकलां एवं छोटी राघौगढ़ के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से राजगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।
राजगढ़ के छायन गांव में खेतों के दौरा कर किसानों से चर्चा करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें