/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Shivraj-Singh-honored-Sagar-Woman-Shribai.jpg)
Image Source: Twitter@Office of Shivraj
Bhopal News: मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज जन जागरुकता अभियान 'सम्मान' (Samman) का शुभारंभ किया। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) के साथ 'सम्मान' पुस्तिका का विमोचन किया और अभियान के शुभंकर 'गुड्डी' का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में सीएम ने सागर की रहने वाली महिला श्रीबाई (Sagar Woman Shribai) को भी सम्मानित किया। श्रीबाई ने गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों से बचाया था।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने गृहमंत्री श्री @drnarottammisra के साथ 'सम्मान' पुस्तिका का विमोचन किया और अभियान के शुभंकर 'गुड्डी' का अनावरण किया। #AsliHeropic.twitter.com/bQOsBiY667
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 11, 2021
मुख्यमंत्री ने सागर जिले की श्रीबाई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की इस दौरान श्री बाई ने गैंगरेप पीड़िता को बचाने की पूरी कहानी भी बताई। सीएम ने श्रीबाई से कई सवाल भी पूछे। सीएम ने पूछा आपको बदमाशों से डर नहीं लगा तो श्रीबाई ने कहा नहीं। इस पर शिवराज सिंह बोले, यह असली हीरो हैं। आपका जीवन धन्य है। मैं आपका अभिनंदन करता हूं। सीएम ने छिंदवाड़ा के रोशन विश्वकर्मा और सतना की मुन्नीबाई से भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj सागर ज़िले की श्रीमती श्रीबाई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर रहे हैं। #AsliHeropic.twitter.com/BDXzYEW3qT
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 11, 2021
सीएम शिवराज सिंह ने कहा, 'सम्मान' अभियान महज़ कर्मकांड नहीं है। यह समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास है। हमने प्रत्येक कार्य के पहले कन्या पूजन कर समाज की मानसिकता बदलने का प्रयास किया। साथ ही बेटी बचाओ अभियान प्रारम्भ किया। सरकार और समाज साथ मिलकर प्रयास करेंगे, तो परिणाम सकारात्मक होंगे।
भोपाल में जन जागरुकता अभियान 'सम्मान' का शुभारंभ पुलिस बैंड द्वारा 'मध्यप्रदेश गान' की प्रस्तुति के साथ हुआ। #AsliHeropic.twitter.com/Oi31evkKZC
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 11, 2021
सीएम ने कहा, 'समाज की मानसिकता बदलने का हमारा अभियान है। यह केवल सरकार का काम नहीं है। कोई घटना हो, तो पुलिस को जिम्मेदार ठहराकर हम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। बहन, बेटी की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है जब समाज डर जाता है, विरोध नहीं करता, तो अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। दूषित मानसिकता के लोगों को सबक सिखाना आवश्यक है।'
मैं सम्पूर्ण समाज का आह्वान करता हूँ, बेटियों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँ, स्वयं भी जागरुक हों और दूसरों को भी नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक करें।: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#AsliHeropic.twitter.com/TNY2X8tWLY
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 11, 2021
सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी- शिवराज सिंह
सीएम शिवराज ने कहा, यह सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी। इस सरकार का संकल्प है अपराधियों को तबाह करना, नेस्तनाबूद करना और उन्हें मिट्टी में मिलाना। एक तरफ हम जागरुकता बढ़ाएंगे और दूसरी ओर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाएंगे। मां, बहन और बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को मध्यप्रदेश की धरती पर छोड़ा नहीं जाएगा। मेरी बेटियों, चिंता न करो, यह सरकार आपके साथ है।
बेटियों की शादी की उम्र को लेकर सीएम शिवराज ने राय दी कि बेटियों की शादी की उम्र 21 साल होनी चाहिए। बेटा और बेटी को एक समान समझना होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें