Advertisment

CM Shivraj Meeting: कोरोना को लेकर मंत्रालय में बैठक जारी, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

CM Shivraj Meeting: कोरोना को लेकर मंत्रालय में बैठक जारी, लिए जा सकते हैं बड़े फैसलेCM Shivraj Meeting: Meeting continues in the ministry regarding Corona, big decisions can be taken

author-image
Bansal News
CM Shivraj Meeting: कोरोना को लेकर मंत्रालय में बैठक जारी, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कोरोना को लेकर मंत्रालय में बैठक जारी है। वहीं इस बैठक में सीएम शिवराज के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद है। बता दें प्रदश में कोरोना मामलों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार सख्त कदम भी उठा सकती है। समीक्षा के दौरान मध्यप्रदेश में प्रतिबंधों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Advertisment

प्रदेश में लॉकडाउन
मध्यप्रदेश में क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। सरकार ने कल रात से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू कर दिया है। देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के लगातार बढ़ते मामले और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए सरकार ने एहतियातन ये फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chohan) ने आज शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू करने का एलान किया। जिसके बाद सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन (new guideline) भी जारी कर दी।

सरकार की नई गाइडलाइन
1. जिम, कोचिंग, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल में दोनो डोज पर ही एंट्री।
2. 18 साल उम्र से ज्यादा के दोनों डोज लगाने वालों को मिलेगा प्रवेश।
3. लोग खरीदारी के लिए मार्केट और मॉल आ-जा सकेंगे।
4. दुकानदारों को कर्मचारियों को दोनों डोज लगवाने के लिए कहना होगा।
5. सरकारी कर्मचारियों को कोरोना के दोनों डोज लगवाना होगा।
6. स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों को टीका लगवाना होगा।
7. कॉलेज छात्रों को भी कोरोना की दोनों डोज लगवाना होगा।
8. सभी के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरुरी।
9. मास्क नहीं लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना।
10. रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

topnews punishment" bhopal persons omicron Night Curfew in MP mp government new guideline mp corona new guideline madhya pradesh news Madhya Pradesh CM madhya pradesh illegal liquor business hindi news Corona in Madhya Pradesh corona curfew in madhya pradesh CM Shivraj Singh Chouhan CM Shivraj meeting news CM shivraj meeting CM Shivraj address to the public CM in mp bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें