भोपाल। कोरोना महामारी के दंश से जूझ रही पूरी दुनिया में वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है। भारत में वैक्सिनेशन कार्यक्रम जोरों पर है। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। अब मप्र के मुखिया सीएम शिवराज सिंह भी गुरुवार को वैक्सीन लगवा रहे हैँ। आज सीएम अपने दल-बल के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंच गए हैं। यहां वह वैक्सीन का टीका लेंगे। बता दें कि शिवराज जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले वैक्सीन लगना रहे हैं।
शुक्रवार को है शिवराज का जन्मदिन
शुक्रवार को यानी 5 मार्च में शिवराज का जन्मदिन भी है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की जनता से एक खास अपील भी की है। शिवराज ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले एक पौधा लगाया है। वहीं उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि मेरे जन्मदिन वृक्ष धरती मां का श्रृंगार हैं और धरती माता के प्रति हमारे कर्तव्य हैं। मेरे और अपने जन्मदिन के अलावा परिवार में कोई भी शुभ अवसर हो, तो पौधरोपण जरूर करें। ये जन्मदिन आडंबर से नहीं, उपयोगी कार्य करने से ही सार्थक होंगे। आपसे आग्रह है कि पौधे अवश्य लगायें। वहीं पौधारोपण के बाद शिवराज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज मैंने गूलर का पौधा लगाया है। कल 5 मार्च को मेरा जन्मदिन है। मेरी आपसे अपील है कि मेरे जन्मदिन पर फूलों के हार, स्वागत द्वार, जय जयकार की कोई जरूरत नहीं है। केवल आप एक एक पौधा लगा दें, तो यह जन्मदिन सार्थक हो जायेगा।