Advertisment

CG Raipur News: पहली बार गृहनगर जाएंगे CM साय, नागपुर में निकलेगी कांग्रेस स्थापना दिवस रैली

सीएम विष्णुदेव साय पहली बार अपने गृहनगर जशपुर के बगिया गांव जाएंगे। कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर नागपुर में राष्ट्रीय रैली निकलेगी।

author-image
Manya Jain
CG Raipur News: पहली बार गृहनगर जाएंगे CM साय, नागपुर में निकलेगी कांग्रेस स्थापना दिवस रैली

CG Raipur News: छत्तीसगढ़ में आज सीएम विष्णुदेव साय पदभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृहनगर जशपुर के बगिया गांव जाएंगे।जहां मुख्यमंत्री ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे।

Advertisment

जिसके बाद रायपुर में बीजेपी की बैठक में शामिल होंगे। तो वहीँ दूसरी ओर आज कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में आज कांग्रेस कि "हैं तैयार हम" राष्ट्रीय रैली निकलेगी।

 सीएम साय अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज सीएम साय पहली बार 2.20 बजे जशपुर पहुंचेंगे। जहां  सीएम साय "सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसम्बर को मध्य रात्रि के बाद रात 12.35 बजे रायगढ़ के कोसमनारा बाबा आश्रम तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित आश्रम के संक्षिप्त प्रवास पर जाएंगे।

Advertisment

मुख्यमंत्री श्री साय इसके बाद रायगढ़ से सवेरे 9।40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सवेरे 10.15 बजे रायपुर आएंगे और दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.10 बजे रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.10 बजे जशपुर पहुंचेंगे और जैन मंदिर के पास दोपहर 2.20 बजे ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर में अपरान्ह 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपरान्ह 3।20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह‘‘ में शामिल होंगे।

Advertisment

इसके बाद श्री साय शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और शाम 5।50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। श्री साय शाम 6.40 बजे जशपुर के पतराटोली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक पतराटोली-चरईटांड-महुआटोली-सलिहाटोली तक रोड शो तथा कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया एवं बंदरचुंवा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

Advertisment

कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस आज 

आज कांग्रेस के 139वे स्थापना दिवस पर नागपुर में कांग्रेस "हैं तैयार हम" राष्ट्रीय रैली निकलेगी।बतया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन होगा।

देशभर से कांग्रेस के दिग्गज नेता आज रैली में शामिल होंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगेगा।

छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता रैली में शिरकत करेंगे।छत्तीसगढ़ से 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल रहेंगे।

Advertisment
vishnudeo sai visit hometown vishnudeo sai congress national rally Congress 139th foundation day cg news in hindi CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें