/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/cm-manipur.webp)
Manipur CM N. Biren Singh Resigns: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, कल यानी 10 फरवरी 2025 से मणिपुर विधानसभा का सत्र शुरू होना था। सत्र में विपक्ष मणिपुर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में था। इससे पहले एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा (Manipur CM Resigns) रविवार, 9 फरवरी 2025 की शाम कोराज्यपाल को सौंप दिया है।
विपक्षी पार्टीयां लगातार पूछ रही थीं सवाल
बता दें, बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थी। सूत्रों के मुताबिक, गवर्नर ने अभी उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा था।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/cm-manipur-resigns.webp)
मणिपुर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बीरेन सिंह ने अपने फैसले से केंद्रीय लीडरशिप को चौंका दिया है। गौरतलब है, इस्तीफे का फैसला लेने से पहले एन बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी।
एन बीरेन सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को इस्तीफा सौंपते समय उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा, भाजपा के उत्तर पूर्व मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा और लगभग 19 विधायक मौजूद थे।
बताया जा रहा है, कुछ ही देर में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी हाईकमान से बात कर नया नेता चुना जाएगा। पिछले वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मणिपुर में हुई हिंसा के लिए लोगों से माफी मांगी थी।
क्या लिखा मणिपुर के CM ने?
मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीरेन सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा, "अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात रही है। मैं केंद्र सरकार का बहुत आभारी हूं। उन्होंने समय पर कदम उठाए, मदद की और विकास कार्य किए। उन्होंने हर मणिपुरी के हितों की रक्षा के लिए कई परियोजनाएं भी शुरू कीं। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वे इसी तरह काम करते रहें।"
एक महीने पहले मांगी थी माफी
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में एक महीने पहले ही हिंसा और मौतों के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि पूरा वर्ष बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा और वे इससे बहुत दुखी हैं। उन्होंने 3 मई 2023 से अब तक हुई घटनाओं के लिए राज्य की जनता से माफी मांगी।
बीरेन सिंह ने यह भी कहा कि मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक मणिपुर में गोलीबारी की 408 घटनाएं हुईं, जबकि नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।
हालांकि, पिछले महीने से राज्य में शांति बनी हुई है और हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। लोग छिटपुट प्रदर्शनों के लिए भी सड़कों पर नहीं उतरे। सरकारी कार्यालय हर दिन खुल रहे हैं और स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
विपक्ष ने कहा- लेट से दिया इस्तीफा
कांग्रेस ने कहा कि एन बीरेन सिंह को दो साल पहले ही बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मणिपुर के विधायकों की अंतरात्मा अब जाग गई है। उन्होंने मजबूरी में इस्तीफा दिया है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Speech Live: 'दिल्ली में 21वीं सदी में पैदा होने वाले लोग पहली बार दिल्ली में सुशासन देखेंगे'- बोले पीएम मोदी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें