Advertisment

MP News: सीएम मोहन यादव की अपील, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को बनाए ऐतिहासिक दिन

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को लोगों से रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक दिन बनाने की अपील की।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: सीएम मोहन यादव की अपील, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को बनाए ऐतिहासिक दिन

उज्जैन। MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को लोगों से रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक दिन बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले लोगों में व्याप्त उत्साह और जुनून के बीच यहां पत्रकारों से बात की।

Advertisment

सीएम यादव ने कही ये बात

सीएम यादव ने कहा, ‘‘दो हजार साल पहले, उज्जैन से सम्राट विक्रमादित्य अयोध्या गए और उस स्थान का कायाकल्प किया तथा एक राम मंदिर बनवाया, जिसे बाद में (मुगल सम्राट) बाबर ने ध्वस्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मंदिर का पुन: निर्माण किया जा रहा है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1748989209908552053

प्राण-प्रतिष्ठा को बनाए ऐतिहासिक दिन

दूसरे शब्दों में इसे नये सिरे से बनाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेता अयोध्या में होंगे। हम सभी को इसे एक अविस्मरणीय, ऐतिहासिक घटना बनाना चाहिए।’’ यादव ने कहा कि जब भगवान राम गर्भगृह में प्रतिस्थापित हो जाएंगे वह क्षण सबसे पवित्र होगा।

16 जनवरी से जारी है महान आयोजन की तैयारी

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार एवं राज्य के लोग 16 जनवरी से इस महान आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। उज्जैन में रविवार सुबह उत्सव मनाया गया और इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से भगवान राम तथा सीता के वेश में सजे बच्चों के साथ एक बड़ा जुलूस निकाला गया।

Advertisment

महाकालेश्वर के शहर में उत्सव का माहौल

बारह ज्योतिर्लिंगों (भगवान शिव के प्रमुख पूजा स्थल) में से एक, महाकालेश्वर मंदिर वाले इस शहर में लोगों को ढोल की थाप पर थिरकते और खुशी मनाते देखा गया। पूरे शहर में ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे और अखाड़ों में उत्सव का माहौल नजर आया। इन अखाड़ों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम के ननिहाल में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित भव्य कार्यक्रम

Sukma Naxalites News: सुकमा में CRPF के जवानों ने नक्सली कैंप किया तबाह

Advertisment

MP BJP News: राममय हुआ BJP ऑफिस, 108 दिव्यांग ‘ब्रेल लिपि’ में कर रहे अखंड रामायण का पाठ

IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगा ये ऑल-राउंडर

Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से आज असम लौटेगी, बोले राहुल, भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटना चाहती है

Advertisment
MP news Mahakal Temple ujjain news महाकाल मंदिर मप्र न्यूज उज्जैन न्यूज़ chief minister mohan yadav Consecration Ceremony प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मुख्यमंत्री मोहन यादव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें