Advertisment

MP News: CM मोहन यादव का नीमच दौरा, 752 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

MP News: सीएम मोहन यादव का नीमच दौरा, 752 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज पर

author-image
Agnesh Parashar
MP News: CM मोहन यादव का नीमच दौरा, 752 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

   हाइलाइट्स

  • जन आभार यात्रा,रोड शो में होंगे शामिल
  • विकासकार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
  • जन आभार यात्रा को संबोधित करेंगे सीएम
Advertisment

भोपाल। MP News: प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज नीमच दौरे पर रहेंगे। सीएम नीमच में आयोजित जन आभार यात्रा और विशाल रोड शो में शामिल होंगे। साथ ही वे दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड की लागत के विभिन्‍न 20 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

    विकासकार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

सीएम यादव 593.48 करोड के 4 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास एवं 158.61 करोड़ लागत के विभिन्‍न 16 कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सीएम मोहन यादव विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित करेंगे।

    प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे सीएम

इसके बाद सीएम यादव दशहरा मैदान पर आयोजित जन आभार कार्यक्रम को सम्‍बोधित करेंगे। साथ ही वे कार्यक्रम स्‍थल दशहरा मैदान नीमच पर विभिन्‍न विभागों के द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्‍याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

Advertisment

सीएम के दौरे से पहले ही स्थानीय प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं कर ली हैं। सभा स्थल पर सुरक्षा के बीच पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें