/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/CM-Mohan-Visit-UP.jpg)
हाइलाइट्स
CM मोहन यादव का UP दौरा।
यादव महाकुंभ में होंगे शामिल।
यादव समाज के लोगों को करेंगे संबोधित।
CM Mohan Visit UP: आज मध्यप्रदेश के CM डॉ मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे लखनऊ में आयोजित यादव महाकुंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कुंभ में राज्य के कई जिलों से आए यादव समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं CM के यह दौरा बड़ा अहम माना जा रहा है। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले यादव वोटरों को साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1764146065706541244?s=20
CM यादव के UP दौरे से विपक्ष की बड़ी चिंता
CM मोहन यादव 13 फरवरी को आजमगढ़ क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 5 लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल हुए। आज उत्तर प्रदेश में कई जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले यादव समाज से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।
सपा के यादव वोट बैंक को साधने की तैयारी
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, BJP मुख्यमंत्री मोहन यादव के जरिए उत्तर प्रदेश में सपा के यादव वोट बैंक को कमजोर करना चाहती है। क्योंकि मोहन यादव के बिहार दौरे के बाद यादव वोट बैंक BJP की तरफ उत्साहित नजर आया था। अब UP में यादव महाकुंभ में MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जाना विपक्ष को चिंता में डाल सकता है।
BJP का तुरूप का इक्का साबित होंगे CM मोहन
साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में BJP कभी अपने बलबूते पर प्रचंड बहुमत की सरकार नहीं बना सकी। BJP उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मोहन यादव के इस दांव के जरिए ये भी साबित करना चाहती है, कि पार्टी ने ज्यादा OBC जनसंख्या वाले राज्य में OBC चेहरे को मौका दिया है।
ऐसे में बिहार में भी अगर जनता BJP को मौका देती है, तो यादव समाज को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 18 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन पटना पहुंचे थे, जहां BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही यादव समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us