Advertisment

MP CM Mohan Daura: आज चित्रकूट और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

MP CM Mohan Daura: आज चित्रकूट और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल। पीएम मोदी भी वर्चुअली होंगे शामिल

author-image
Preetam Manjhi
MP CM Mohan Daura: आज चित्रकूट और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    हाइलाइट्स

  • आज कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे CM मोहन
  • एक भारत साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
  • चित्रकूट कार्यक्रम में पीएम मोदी भी वर्चुअली होंगे शामिल
Advertisment

MP CM Mohan Daura: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज चित्रकूट और सिंगरौली दौरा रहेगा। जहां वे कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।  साथ ही चित्रकूट में मंदाकिनी पूजन में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में PM मोदी भी वर्चुअली रूप से जुड़ेंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1765582478012547167?s=20

   CM मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

CM मोहन सुबह 10:45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपेड चित्रकूट, जिला सतना पहुंचेंगे। वे 11 बजे वीसी के माध्यम से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान और भोपाल IISER के संस्था दिवस (इंस्टिट्यूशन डे) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

11:30 बजे सभा स्थल सुरेन्द्र पाल मैदान उद्यमिता परिसर (MP CM Mohan Daura) पहुंचेंगे। जहां 11.45 बजे भारत सरकार की “स्वदेश दर्शन-2.0” योजना के अंतर्गत चयनित प्रोजेक्ट चित्रकूट में परियोजना विकास और प्रबंधन सलाहकार (PDMC) के साथ अन्य विशेषज्ञों द्वारा आध्यात्मिक अनुभव परियोजना के बारे में चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री भी जुड़ेंगे।

Advertisment

इसके बाद भारत सरकार की “स्वदेश दर्शन-2.0” योजना के अंतर्गत चयनित प्रोजेक्ट चित्रकूट में आध्यात्मिक अनुभव परियोजना का प्रमोचन किया जाएगा।

12.30 बजे से 01.00 बजे स्थानीय कार्यक्रम और हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इसके बाद हेलीपेड आरोग्यधाम चित्रकूट से हेलीपेड हर्रई, जिला सिंगरौली पहुंचेंगे।

2 बजे CM मोहन रोड शो करेंगे। इसके बाद दोपहर 02.35 बजे एन.सी.एल. ग्राउंड बिलौंजी मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य शहरी आजीविका मिशन का होगा।

Advertisment

कार्यक्रम में 229.55 करोड़ के विभिन्न 62 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरण किया जाएगा।

3.30 से 03.45 बजे हेलीपेड NCL ग्राउंड बिलौंजी से एयरस्ट्रीप सिंगरौली पहुंचेंगे।

3.55 से शाम 05.40 बजे एयरस्ट्रीप सिंगरौली से एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे।

5.45 से 07.00 बजे एक भारत साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिव्यांग युवाजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण कर संवाद करेंगे। साड़ी वॉकथॉन का फ्लैग ऑफ करेंगे। कैंसर पीडितों के उपचार के लिए 3 वेनों का शुभारंभ भी करेंगे। शाम 07.15 से 08.00 बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें