Advertisment

मोहन भैया पर बरसा बहनों का प्रेम: उज्जैन में भेंट की 10 फीट की राखी, हक्के-बक्के रह गए CM मोहन

CM Mohan Yadav Rakhi: मोहन भैया पर बरसा बहनों का प्रेम, उज्जैन में भेंट की 10 फीट की राखी, हक्के-बक्के रह गए CM मोहन

author-image
Preetam Manjhi
CM-Mohan-Yadav-Rakhi

CM Mohan Yadav Rakhi: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां वे शहर में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम को बहनों ने 10 फीट की राखी भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1825105355669647774

कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने की अगवानी

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव अपने तय समय 10 बजे उज्जैन पहुंचे थे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी संभागायुक्त संजय गुप्ता, IG संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, DIG नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, निगम के कमिश्नर आशीष पाठक समेत अन्य अधिकारियों ने की। यहां से सीएम उज्जैन स्थित रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

CM-Mohan-Yadav-Rakhi

सीएम को बहनों ने भेंट की 10 फीट की राखी

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव को रक्षाबंधन के कर्यक्रम में बहनों ने 10 फीट की राखी भेंट की। इसके साथ ही सीएम ने बहनों से राखी बंधवाने के बाद फूल फेंक वर्षा कर उनका स्वागत किया।

आयोजित कार्यक्रम में CSP श्वेता गुप्ता ने भी सीएम मोहन यादव को राखी बांधी। उत्सव में बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित हुईं।

Advertisment

CM-Mohan-Yadav-Rakhi

उज्जैन में स्वर्ग सा बसरता है आनंद- सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ने कहा क हमारे तीज-त्योहार मर्जी से नहीं बने हैं। ये सभी त्योहार ऋषि मुनियों के आशीर्वाद से बने हैं। इनके लिए मौसम भी पक्का कर दिया है। रक्षाबंधन पर्व ये बहनों के दो धागों का त्यौहार है। इस त्यौहार पर बहनें सभी को अच्छा कार्य करने का आशीर्वाद देते हैं।

CM-Mohan-Yadav-Rakhi

इस आशीर्वाद से किसी की होड़ नही हो सकती है। सीएम ने कहा कि आज सावन का आखिरी दिन है। साल के बारह महीनों में साल का राजा महीना होता है सावन। सभी नगरियों में महारानी कोई है, तो वो है अवंतिका, उज्जैन नगरी। इस नगरी का आनंद सबसे अलग है।

CM-Mohan-Yadav-Rakhi

सात पवित्र नगरियों में एक अवंतिका नगरी में एक रात गुजारने के लिए देवता भी तरसते हैं। हम सब भाग्यशाली हैं कि हमारा हर दिन इस नगरी में आनंद से गुजर रहा है। उज्जैन में हमेशा स्वर्ग सा आनंद बरसता है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छतरपुर में कट्टे की नोंक पर लूट: गुटखा व्यापारी से 10 लाख झपटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

सीएम मोहन यादव राखी सीएम मोहन यादव उज्जैन दौरा सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में सीएम को भेंट की गई 10 फीट लंबी राखी rakshabandhan cm mohan yadav ujjain visit cm mohan yadav rakhi CM Mohan Yadav chief minister mohan yadav 10 feet long rakhi presented to cm in ujjain
Advertisment
चैनल से जुड़ें