Advertisment

एक पेड़ मां के नाम: CM मोहन यादव ने किया अभियान का आगाज; कहा- एक पेड़ 10 बेटों के बराबर

Ek Ped Maa ke Naam: एक पेड़ मां के नाम, CM मोहन यादव ने किया अभियान का आगाज; MP में लगाए जाएंगे साढ़े 5 करोड़ पौधे

author-image
Preetam Manjhi
एक पेड़ मां के नाम: CM मोहन यादव ने किया अभियान का आगाज; कहा- एक पेड़ 10 बेटों के बराबर

हाइलाइट्स

  • MP में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत
  • CM मोहन यादव ने किया अभियान का आगाज
  • मध्यप्रदेश में लगाए जाएंगे पांच करोड़ पौधे
Advertisment

Ek Ped Maa ke Naam: मध्यप्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत हो गई है। CM डॉ. मोहन यादव ने जंबूरी मैदान से अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में साढ़े 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की अनोखी पहल पर देशभर में इस अनूठे कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। हम सब भी इसमें अपनी तरफ से भरपूर योगदान देंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने एक पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी।

सीएम यादव ने लगाया आंवले का पौधा

राजधानी के जंबूरी मैदान में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने आंवले का पौधा लगाया।

Advertisment

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी और राधा सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा और आलोक शर्मा, महापौर मालती राय समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आज पूरे मध्यप्रदेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर हरियाली महोत्सव (Hariyali Mahotsav 2024) मनाया जा रहा है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1809474610557252050

10 बेटों बराबर होता है एक पेड़

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि वेदों में कहा गया है कि एक बावड़ी 10 कुओं के बराबर होती है। एक तलाब 10 बावड़ियों कके बराबर होता है। एक बेटा दस तालाबों के बराबर होता है।

Advertisment

दस बेटे एक पेड़ बराबर होते हैं। हमारी संस्कृति में प्रकृति की तुलना परमात्मा से की जाती है। आज का दौर बदल चुका है। इस बदलते दौर में पेड़ों का महत्व बहुत बढ़ गया है।

Ek-Ped-Maa-Ke-Naam<br />

एमपी में लगाए जाएंगे साढ़े 5 करोड़ पौधे

पूरे देश के वनक्षेत्र का 35 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश के पास है और हम अपने प्रदेश के प्रति सजग है। प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

हम पूरे मध्यप्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने जा रहे हैं, जिसमें वन विभाग के साथ सभी विभाग शामिल हैं।

Advertisment

Ek-Ped-Maa-ke-Naam<br />

यहां इतने लगाए जाएंगे पौधे

भोपाल में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इंदौर में 51 लाख पौधे और जबलपुर में 12 लाख पौधे रौपे जाएंगे। आज डॉ. श्यामा प्रसाज मुखर्जी की जयंती है। इस मौके पर प्रदेशभर में हरियाली महोत्सव बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जा रहा है।

आज कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने पौधारोपण किया। इसक साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। इसके साथ ही अन्य सांस्कृति कार्यक्रम और पेंटिग कॉम्पिटिशन हुए।

ये खबर भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में 500 करोड़ की लागत से तैयार होगा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें