Advertisment

CM Mohan Yadav PC: छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल, बीजेपी का 29 सीटों पर जीत का दावा, सीएम बोले— मोदी की चल रही सुनामी

CM Mohan Yadav PC: CM मोहन का हमला: जैसे एक बंदरिया मरने के बाद अपने बच्चे को नहीं छोड़ती, वैसे ही कांग्रेस पहली पीड़ी को नहीं छोड़ रही

author-image
Preetam Manjhi
CM Mohan Yadav PC: छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल, बीजेपी का 29 सीटों पर जीत का दावा, सीएम बोले— मोदी की चल रही सुनामी

हाइलाइट्स

  • सीएम मोहन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • साथ में वीडी शर्मा रहे मौजूद
  • बीजेपी का 29 सीटों पर जीत का दावा
Advertisment

CM Mohan Yadav PC: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीसी में में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद है।

पीसी में VD शर्मा ने कहा कि MP में 68% प्रतिशत वोट हासिल कर बीजेपी 29 की 29 सीटों पर जीतेगी।

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस में जीत रहे लोग सीट छोड कर भागे हैं। कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है।

Advertisment

अबकी बार हम 400 पार करके दिखाएंगे। कांग्रेस पहली पीढ़ी को नहीं छोड़ पा रही है। बीजेपी लोगों के लिए प्रमाण है। पीएम मोदी की सुनामी चल रही है।

 PC में CM मोहनयादव की बड़ी बातें

CM डॉ. मोहन यादव ने पीसी में कहा कि बीजेपी वर्सेस कांग्रेस दो दल माने जाते है। बीजेपी के चुनाव और रणनीति क्या होती है। कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है।

आज का चुनाव तो खुली किताब है। मोदीजी ने जो कहा वो सच हुआ। अबकी बार मोदी जी ने कहा 400 पार तो वही सच होगा।

Advertisment

वहीं CM यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस उम्र में कोई बहुत अंतर नहीं था। सोनिया गांधी ने जीती जिताई सीट छोड़ दी।

राहुल गांधी हार के डर से कहीं और चुनाव लड़ने भाग गए। कांग्रेस में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। अकेले चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।

आगे सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी बाकी लोगों के लिए प्रमाण है। हमारी टीम में तीसरी पीढ़ी आ गई है।

Advertisment

कांग्रेस में अब तक वही पीढ़ी चल रही है। मोदीजी की सुनामी चल रही है।

इसके साथ ही CM ने पूरे प्रदेश को धन्यवाद दिया। विपक्ष को भी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धन्यवाद दिया।

प्रदेश के मुखिया होने के नाते शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धन्यवाद दिया।

सीएम ने कहा कि डिबेट उससे की जाती है, जो उसके लायक हो। राहुल गांधी अमेठी क्यों छोड़ कर भाग गए।

हमारे हिंदू धर्म की पद्धति पर कांग्रेस क्यों सवाल खड़ा करती है। आपको ध्यान नहीं करना आता तो कम से कम हमारा ध्यान तो भंग मत करो।

Advertisment

PC में VD शर्मा की बड़ी बातें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि 2024 का चुनाव PM मोदी के नेतृत्व में लड़ा है। विधानसभा में MP ने आशीर्वाद दिया।

लोकसभा चुनाव में मोदीजी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। मध्यप्रदेश में 29 में से 29 सीटे बीजेपी जीतेगी। जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रही है।

आगे वीडी शर्मा ने कहा कि हम सभी मेहनत और कार्य में उनके नेतृत्व में जुटे है। हमने बूथ विजय का संकल्प लिया था। इस बार बीजेपी 80 प्रतिशत बूथों पर जीत रही है।

Advertisment

MP में 10% वोट शेयर बढ़ाने का जो लक्ष्य लिया था उसमें हम सफल होंगे। मध्यप्रदेश के लोकसभा परिणाम विश्लेषकों के लिए शोध का विषय बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें: World No Tobacco Day 2024: तंबाकू है जान का दुश्मन, एक दिन बनता है कैंसर का कारण; होती हैं ये समस्याएं

Advertisment
चैनल से जुड़ें