/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-CM-Kisan-Kalyan-Yojana-13-th-Intolment.webp)
MP-CM-Kisan-Kalyan-Yojana-13-th-Intolment
CM Kisan Kalyan Yojana 11th Installment Date: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किश्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
जिसके अनुसार योजना की 11 वीं किस्त दो दिन बाद यानी 10 फरवरी सोमवार को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
https://twitter.com/minmpkrishi/status/1887856985774661751
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का ऐलान
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के मुताबिक किसान कल्याण योजना में प्रदेश के करीब 81 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।
इस योजना के लिए 1620 करोड़ रुपए का फंड मंजूर हो गया है।
https://twitter.com/minmpkrishi/status/1887856985774661751
अन्नदाताओं को मिलेंगे ₹6 हजार
आपको बता दें इस योजना में किसानों को तीन समान किस्तों में 6 हजार रूपए की राशि हर साल दी जाती है।
साल 2024-25 में इस योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
इन्हें ही मिलेगा योजना का लाभ
आपको बता दें 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा भी किसानों को मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। खबरों के मुताबिक ये राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी फार्मर आईडी बन चुकी है।
10 फरवरी को ट्रांसफर होगी 11 वीं किस्त
आपको बता दें किसान कल्याण योजना की 11 वीं किस्त 10 फरवरी 2025 सोमवार को जारी ​की जाएगी। इसके बाद अगली किस्त यानी 12वीं किस्त को लेकर डेट सामने आएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें