Advertisment

CM Jairam Thakur Nomination: आज दोपहर बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे सीएम ठाकुर ! छक्का मारने की बड़ी तैयारी

author-image
Bansal News
CM Jairam Thakur Nomination: आज दोपहर बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे सीएम ठाकुर ! छक्का मारने की बड़ी तैयारी

CM Jairam Thakur Nomination: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) 2.30 बजे के करीब मंडी जिला के SDM थुनाग के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें कि,  चुनाव नामांकन दाखिल करने से पहले सराज हलके में उनका स्वागत, रोड शो और जनसभा तक का कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisment

लगातार 5 बार जीत की दर्ज

आपको बताते चलें कि,  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज विधानसभा क्षेत्र से लगातार 5 बार जीतकर विधानसभा में अपने इलाके का प्रतिनिधत्व करते आए हैं और इस बार छक्का लगाने की तैयारी में हैं। पहाड़ी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि होने के चलते उनकी अपने देवी-देवताओं में भी प्रगाढ़ आस्था है। यहां पर चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने से पहले अपने ईष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने अपने कुल पुरोहित से नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवाया है, जिसके हिसाब से ही सारा कार्यक्रम तय किया गया।

जाने क्या है आज का शेड्यूल 

आपको बताते चलें कि, सीएम ठाकुर ने  सुबह-सवेरे ही दिल्ली से मंडी के लिए चौपर में उड़ान भरी है और थोड़ी देर में रैनगलु हेलिपैड पर लैंड करने वाले हैं। यहां से वह बाय रोड कुथाह में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। दोपहर बाद वह अपना नामांकन भरेंगे।

jairam thakur una jairam thakur today news jairam thakur news jairam thakur live jairam thakur latest news jairam thakur latest jairam thakur interview jairam thakur himachal pradesh jairam thakur cm jairam thakur jai ram thakur today jai ram thakur news jai ram thakur interview jai ram thakur hp cm jairam thakur himachal pradesh jairam thakur himachal cm jairam thakur cm jairam thakur cm jai ram thakur chief minister jairam thakur
Advertisment
चैनल से जुड़ें