Advertisment

CM Hemant Soren: सियासी भविष्य को लेकर अटकलें तेज, क्या मुख्यमंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा !,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कुर्सी जाएंगी या बरकरार रहेगी इस पर संशय बना हुआ है। वही पर खबरें यह भी मिल रही है कि, वे जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते है।

author-image
Bansal News
CM Hemant Soren: सियासी भविष्य को लेकर अटकलें तेज, क्या मुख्यमंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा !,

झारखंड ।CM Hemant Soren सियासी गलियारे में झारखंड की राजनीति पर सबकी निगाहें टिकी है जहां पर एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कुर्सी जाएंगी या बरकरार रहेगी इस पर संशय बना हुआ है। वही पर खबरें यह भी मिल रही है कि, वे जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते है।

Advertisment

22 सालों के इतिहास में होगा पहली बार

आपको बताते चलें कि, सीएम सोरेन अपने पद से हटते है तो ये झारखंड के 22 सालों के इतिहास में 11वीं बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। आपको बताते चलें कि, आज का दिन बेहद खास है जहां पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में फैसला होगा। बताया जा रहा है कि, इसे लेकर राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ही फैसला लेगे यहां पर बताते चलें कि, सीएम रहते हुए अपने नाम पर माइन्स को लीज पर लिया था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी ने इसे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट और जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन बताते हुए राज्यपाल रमेश बैस को लिखित शिकायत की थी. इस पर राज्यपाल ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मंतव्य मांगा था जिसके बाद कार्रवाई हुई है।

इन विकल्पों का ले सकते है सहारा

बताया जा रहा है कि, अपनी कुर्सी बचाने के लिए सीएम सोरेन के पास अभी भी विकल्प मौजूद है जिसमें वे राज्यपाल का फैसला प्रतिकूल होने पर हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट जाकर त्वरित सुनवाई की गुहार लगा सकते हैं तो वहीं पर इस्तीफा सौंपने के बाद फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करके दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि उनके गठबंधन के पास फिलहाल पर्याप्त बहुमत है. झारखंड में सरकार में बने रहने के लिए 42 विधायकों का संख्या बल जरूरी उनके पास 50 विधायक है। इसके अलावा खबर यह भी आ रही है कि, उनकी पत्नि को भी वे प्रभार सौंप सकते है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें