Advertisment

सीएम भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, युवाओं, किसानों, स्वास्थ्य पर रहा फोकस

सीएम भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, युवाओं, किसानों, स्वास्थ्य पर रहा फोकस

author-image
News Bansal
सीएम भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, युवाओं, किसानों, स्वास्थ्य पर रहा फोकस

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 'HEIGHT' का मंत्र देते हुए प्रदेश का 21वां बजट विधानसभा में पेश किया। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में ये उनका तीसरा बजट है, 97 हजार 106 करोड़ का बजट पेश करते हुए CM भूपेश ने ग्रामीण क्षेत्र में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की है।

Advertisment

सीएम ने कहा कि यहां पर कृषि मार्ट स्थापित किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी दिया जाएगा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ वहीं, बजट में शहरी स्वच्छता में काम कर रहे कामगारों का मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए करने का प्रावधान किया है।

इसके अलावा भोपाल की तर्ज पर रायपुर में भी भारत भवन बनाने की घोषणा की गई है। CM ने कहा कि राज्य और राज्य के बाहर सी-मार्ट शुरू किया जाएगा। सीएम ने अनुमान लगाया है कि, प्रदेश की GDP 1.54 फीसदी वृद्धि रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई, जो इतिहास है, मनरेगा में रोजगार देने में छत्तीसगढ़ ने नया कीर्तिमान बनाया है।

ये हैं बजट के मुख्य प्रावधान

  • बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर टाइगर्स नाम से विशेष पुलिस बल का गठन
  • छत्तीसगढ़ी कला, शिल्प, वनोपज, कृषि एवं अन्य सभी प्रकार के उत्पादों तथा व्यंजनों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए ’’सी-मार्ट’’ स्टोर की स्थापना
  •  शहरों में पौनी पसारी योजना के समान ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना
  • मत्स्य पालन को कृषि के समान दर्जा दिया जायेगा
  • परंपरागत ग्रामीण व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने 4 नये विकास बोर्डो का गठन - तेलघानी, चर्म शिल्पकार, लौह शिल्पकार एवं रजककार विकास बोर्ड
  •  ग्रामीण कृषि भूमिहीन श्रमिकों के लिए नवीन न्याय योजना प्रारंभ की जायेगी।
  • तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए ’’शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना’’
  • पत्रकारों को दुर्घटना जन्य आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को 5 लाख की सहायता
  • द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत महिलाओं को 5,000 की एकमुश्त सहायता
  • किसानों को खेतो तक आवागमन सुविधा हेतु मुख्यमंत्री धरसा विकास योजना
  • नवा रायपुर में भारत भवन, भोपाल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक परिक्षेत्र की स्थापना
  •  श्री राम वनगमन पर्यटन परिसर के लिए 30 करोड़ का प्रावधान
  • स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत 119 नये अंग्रेजी स्कूल
  • नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के बोर्डिंग स्कूल की स्थापना
  • पढ़ना लिखना अभियान योजना के लिए 5 करोड. 85 लाख का प्रावधान
  •  7 नवीन महाविद्यालय तथा 3 कन्या महाविद्यालय की स्थापना
  •  14 महाविद्यालयों में स्नातक तथा 15 महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ
  •  9 बालक एवं 9 नवीन कन्या छात्रावास की स्थापना
  •  6 नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण
  •  2 नवीन आईटीआई की स्थापना
  •  12 नये रेल्वे ओवर ब्रीज, 151 नवीन पुल, 585 सड़कों के निर्माण के लिए कुल 504 करोड़ का नवीन मद प्रावधान
  •  नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में 104 सड़क एवं 116 पुल निर्माण के लिए 12 करोड़ का प्रावधान
  •  नवीन सिंचाई योजनाओं हेतु नवीन मद में 300 करोड़ का प्रावधान
  •  नगरीय क्षेत्रों में नई जल प्रदाय योजनाओं के लिए 45 करोड़ का प्रावधान
  •  पंडरी रायपुर में 350 करोड़ की लागत से जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क की स्थापना
  •  नदियों के किनारे खेतों को सिंचाई की सुविधा के लिए विद्युत लाईन के विस्तार के लिए प्रावधान
  •  ग्राम गोढ़ी, जिला बेमेतरा में बायो इथेनाल प्रदर्शनी स्थल संयंत्र की स्थापना
  •  11 नई तहसीले एवं 5 नये अनुविभागों की स्थापना
  •  कन्या छात्रावास एवं आश्रमों में महिला होमगार्ड के 2200 नवीन पदों का सृजन
  •  चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज दुर्ग का शासकीयकरण
  •  राजीव गांधी किसान न्याय योजना हेतु 5,703 करोड़ का प्रावधान
  • कृषक जीवन ज्योति योजना अंतर्गत 2,500 करोड़ का प्रावधान
  •  कृषि पंपों के ऊर्जीकरण हेतु 150 करोड़, सौर सुजला अंतर्गत 530 करोड़ का प्रावधान
  • किसानों को बिना ब्याज का 5,900 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य
  •  गोधन न्याय योजना हेतु 175 करोड़ का प्रावधान
  •  असंगठित श्रमिकों के लिए राज्य स्तरीय हेल्पडेस्क सेंटर की स्थापना
  •  छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम को 5,225 करोड़ लागत की 3,900 कि.मी. लंबी सड़कों एवं पुलों के निर्माण हेतु 150 करोड़ का प्रावधान
  •  मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
  •  एडीबी फेस-3 परियोजना में 825 कि.मी. लंबाई की 24 सड़कों के लिए 940 करोड़ का प्रावधान
  •  सिंचाई की 4 वृहद परियोजनाओं अरपा भैसाझार, केलो, राजीव समोदा व्यपवर्तन एवं सोंढूर हेतु 152 करोड़ का प्रावधान
  •  पटवारियों के मासिक स्टेशनरी भत्ता में 250 रूपये की वृद्धि
  •  स्वच्छता दीदियों के मानदेय को 5,000 से बढ़ाकर 6,000 किया जायेगा
  •  नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर, कोरबा एवं महासमुंद के भवन निर्माण हेतु 300 करोड़ का प्रावधान
  •  सन्ना, जशपुर, शिवरीनारायण-जांजगीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं रिसाली-भिलाई में 30 बिस्तर अस्पताल की स्थापना
  •  मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनीक योजना हेतु 13 करोड़ का प्रावधान
Advertisment
height chhattisgarh vidhansabha Chhattisgarh Budget 2021 Chhattisagrh Assembly CG VidhanSabh​a CG top news cg news in hindi CG Budget 2021​ CG Breaking News Breaking News Bansal News MPCG Bansal News Bansal Group
Advertisment
चैनल से जुड़ें