Advertisment

CM Bhupendra Patel Oath Ceremony Live : एक बार फिर भूपेंद्र राज शुरू ! नए मंत्रिमंडल के साथ सीएम पटेल करेगें नई शुरूआत

author-image
Bansal News
CM Bhupendra Patel Oath Ceremony Live : एक बार फिर भूपेंद्र राज शुरू ! नए मंत्रिमंडल के साथ सीएम पटेल करेगें नई शुरूआत

गुजरात। CM Bhupendra Patel Oath Ceremony जैसा कि, विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मिल गए है जिसे लेकर  आज दोपहर 2 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में शुरू हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए है।

Advertisment

जाने लाइव अपडेट

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर में गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

गांधीनगर में गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेता पहुंचे।

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Advertisment

गुजरात: बीजेपी नेता जगदीश विश्वकर्मा और हर्ष सांघवी ने गुजरात कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

publive-image

गुजरात: बीजेपी नेता नरेश पटेल, बच्चू भाई खाबड़ और पुरुषोत्तम सोलंकी ने गुजरात कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

नए मंत्रिमंडल में किन नेताओं को मिलेगी जगह

आपको बताते चलें कि, इन नई सरकार के मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह मिलेगी इसकी सूचना रविवार रात को पार्टी की ओर से तय नामों वाले विधायकों को सूचना दी गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने तय विधायकों को फोन कर जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, सामने आई लिस्ट में कुल 17 नाम दिए गए है जो संभावित है। यह तय माना जा रहा है कि, इन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा. इनमें कई नाम ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे।

Advertisment

जानें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

1. घाटलोडिया MLA - भूपेंद्र पटेल
2. मजूरा MLA - हर्ष संघवी
3. विसनगर MLA -ऋषिकेश पटेल
4. पारडी MLA - कनुभाई देसाई
5. जसदण MLA - कुंवरजी भाई बावलिया
6. खंभालिया MLA - मुलुभाई बेरा
7. जामनगर ग्रामीण MLA - राघवजी पटेल
8. भावनगर ग्रामीण MLA - पुरुषोत्तम भाई सोलंकी
9. सिद्धपुर MLA - बलवंत सिंह राजपूत
10. राजकोट ग्रामीण MLA - भानुबेन बाबरिया
11. संतरामपुर MLA - कुबेर भाई डिंडोर
12. देवगढ़ बारिया MLA - बच्चू खाबड़
13. निकोल MLA - जगदीश पांचाल
14. ओलपाड MLA - मुकेश पटेल
15. मोडासा MLA - भीखूभाई परमार
16. कामरेज MLA - प्रफुल पानसेरिया
17. मांडवी MLA - कुंवरजी हलपति

सीएम शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी गुजरात मंत्रीमंडल गुजरात बीजेपी गुजरात PM Modi Gujarat News Gujarat cabinet swearing-in Gujarat cabinet potential ministers Gujarat cabinet Gujarat BJP gujarat CM swearing-in ceremony Bhupendra Patel
Advertisment
चैनल से जुड़ें