Advertisment

Saharanpur Molesting news: युवती से छेड़कानी से दो गुटों में झड़प, दो घायल

author-image
Bansal News
Saharanpur Molesting news: युवती से छेड़कानी से दो गुटों में झड़प, दो घायल

सहारनपुर। Saharanpur Molesting newsएक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सामने आ रही है। जहां पर युवती के छेड़खानी की घटना के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प शुरु हो गई। वही उसी झड़प में दो युवक घायल हो गए। वही पुलिस ने इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को दी।Saharanpur Molesting news

Advertisment

पढ़े पूरी खबर

आपको बताते चलें की यह मामला यूपी के सहारनपुर का है। जहां पर एक युवती से छेड़छाड़ के बाद दो समुदाय के लोगों में झड़प हो होई। वही पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की जिसके बाद बाजार के लोग महिला के समर्थन में उतर आए। इस बीच युवक ने एक व्यापारी पर छड़ से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में अलग-अलग समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के विरोध में भाजपा नेता और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग रात में ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि बीती रात एक युवती बाजार से लौट रही थी कि तभी एक शातिर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कई दुकानदार युवती के समर्थन में आगे आ गये। राय ने बताया कि इसके बाद युवक ने एक व्यापारी पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। राय ने बताया कि एक हिंदू संगठन की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें से चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।Saharanpur Molesting news

Advertisment
चैनल से जुड़ें