Advertisment

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प, तीन गिरफ्तार

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में पिछले सप्ताह हुई झड़प में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

author-image
Bansal news
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प, तीन गिरफ्तार

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में पिछले सप्ताह हुई झड़प में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़प में कुछ श्रद्धालुओं और खच्चरवालों को मामूली चोट आई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस

Advertisment

महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आधारहीन वीडियो अपलोड किए थे जिसमें दावा किया गया था कि श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए।

उन्होंने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेषनाग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग में पड़ता है। एडीजीपी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘शेषनाग में 15 जुलाई को खच्चरवालों के बीच झड़प हुई थी

जिसके कारण खच्चरवालों और कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई थी। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि पहलगाम थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है ओर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने कहा कि

Advertisment

लोगों को अफवाहों पर गौर नहीं करने की सलाह दी जाती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रद्धालुओं की रक्षा करने तथा शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

https://twitter.com/angryladki/status/1682228504459632640?s=20

ये भी पढ़ें:

PM Modi MP Visit: दिग्गजों का मिशन मध्यप्रदेश, पीएम मोदी समेत फिर मप्र दौरे पर आएंगे ये बीजेपी नेता

Uttrakhand News: उत्तराखंड में अनूठी पहल, बेटी के पहले पीरियड पर घरवालों ने काटा केक

Advertisment

Kalki 2898 AD Teaser: फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, महानायक अमिताभ से लेकर प्रभास का नजर आया दमदार लुक

Indore School Holiday News: भारी बारिश के चलते MP के इस शहर में स्कूलों की छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Aaj ka Rashifal: आज इन 7 राशियों के लिए योग उत्तम है, बनेंगे हर काम, पढ़ें आज का अपना राशिफल

Advertisment
Amarnath Yatra 2023 अमरनाथ यात्रा 2023 Baba Barfani amarnath yatra 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें