Advertisment

शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर मुंबई में MVA का मार्च: उद्धव ठाकरे ने सीएम और डिप्टी सीएम के पोस्टर पर मारी चप्पल

MVA Protest in Mumbai: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार 01 सितंबर को महाविकास

author-image
Aman jain
mva

MVA Protest in Mumbai: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के खिलाफ महाविकास अघाड़ी (MVA) ने मुंबई में प्रदर्शन किया। इसका नाम जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन था। हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च किया गया। मार्च के दौरान उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के बड़े मौजूद रहे।

Advertisment

उद्धव ठाकरे ने पोस्टर पर मारी चप्पल

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के पोस्टर पर चप्पल मारी। उन्होंने कहा कि मोदी की माफी अहंकार से भरी थी। वहीं शरद पवार ने कहा कि मूर्ति गिरना भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

सीएम एकनाथ शिंदे का जवाब

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष मामले पर राजनीति कर रहा है। जनता सब देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता इन्हें जूतों से पीटेगी। बीजेपी ने भी विपक्ष के प्रदर्शन के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1830192525606305819

गेटवे ऑफ इंडिया से भाजपा का गेट आउट ऑफ इंडिया करना है- उद्धव

शिवसेना (UBT चीफ) उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र जो कुछ भी चल रहा है कि इसे मैं राजनीति नही मानता हूं। इस गलती को माफी नहीं है। अपना दुख व्यक्त करने के लिए हमने गेट वे ऑफ इंडिया चुना है। यहां से भाजपा का गेट आउट ऑफ इंडिया करना है।

Advertisment

मोदी ने माफी क्यों मांगी ? पुतला गिरे इसके लिए या प्रतिमा में भ्रष्टाचार हुआ इसके लिए माफी मांगी है। मोदी किस-किस के लिए माफी मांगेंगे। जल्दबाजी में चुनाव के लिए राम मंदिर का उद्घाटन किया।

हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक विरोध मार्च निकाला


तबितय खराब होने के बावजूद शरद पवार मार्च में आए- नाना पटोले

छत्रपति शिवाजी महाराज हम सबके आराध्य हैं। शरद पवार तबियत खराब होने के बावजूद शिवाजी महाराज के लिए मोर्चे में शामिल हुए। गेट वे ऑफ इंडिया के सामने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हम सब आए हैं। यहां से हमे संकल्प लेकर जाना कि माफी वीरों को घर का रास्ता दिखाना है।

Advertisment

शिवाजी महाराज महाराष्ट्र का गौरव और आत्मा हैं- NCP शरद गुट के नेता बोले

एनसीपी-एससीपी नेता राजेश टोपे ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र का गौरव और आत्मा हैं। मुझे लगता है कि इस घटना ने आत्मा और गौरव को आहत किया है। हमारा विरोध मार्च लोकतंत्र का हिस्सा है। इसकी अनुमति न देना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।

MVA कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस

Advertisment


बीजेपी भी कर रही आंदोलन

https://twitter.com/AHindinews/status/1830112095221735880

दूसरी तरफ मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में बीजेपी दादर में आंदोलन कर रही है। ये आंदोलन कैलाश लस्सी, दादर ईस्ट, मुंबई के सामने सुबह से शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मालवण में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के गिरने पर महाराष्ट्र में बड़ा सियासी घमासान मचा हुआ है।

इस मामले में बुधवार को मालवण में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव हुआ था।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Price Hike: देश में एक बार फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब रिफलिंग के लिए देने होंगे इतने रुपए

Advertisment

प्रदर्शन की नहीं है परमिशन

मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी (MVA) को विरोध-प्रदर्शन के लिए शनिवार देर शाम तक अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी विपक्ष का मार्च निकाल रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसी के साथ ​​​​​गेटवे ऑफ इंडिया पर टूरिस्ट के आने-जाने पर रोक लगाई गई है।

गेटवे ऑफ इंडिया रहेगा बंद

आपको बता दें कि मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया घूमने आने वालो पर्यटकों और सैलानी आज गेटवे ऑफ इंडिया नहीं घूम पाएंगे। महा विकास अघाड़ी के "जूता मारो" आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे से गेटवे ऑफ इंडिया पर अगले आदेश तक पर्यटकों के आने पर पाबंदी लगाई है। आंदोलन को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है‍। हर रविवार को बड़ी संख्या में यहां भीड़ लग जाती है, लेकिन आज पर्यटक यहां नहीं आ पाएंगे।

यह भी पढ़ें- Mathura Special Peda: इस गणेश चतुर्थी पर आप भी घर पर बना लें मथुरा के फेमस पेड़े, यहां पढ़ें आसान रेसिपी, खाने में लाजवाब

Advertisment
शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटी महाराष्ट्र गेटवे ऑफ इंडिया Shivaji Maharaj statue fall Shivaji Maharaj statue mva Maharashtra News Maharashtra maha vikas aghadi Jute Maro protest Jute Maro march Jute Maro Andolan Gateway of India
Advertisment
चैनल से जुड़ें