Advertisment

मुंबई में धार्मिक रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प, 6 लोग हिरासत में

अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में, उनके बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समोराह से पहले, मुंबई के बाहरी इलाके में एक...

author-image
Bansal News
मुंबई में धार्मिक रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प, 6 लोग हिरासत में

अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में, उनके बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समोराह से पहले, मुंबई के बाहरी इलाके में एक वाहन रैली के दौरान रविवार रात को दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गयी जिसके बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Advertisment

रैली के दौरान हुई झड़प

मीरा भायंदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे तनाव व्याप्त हो गया जब 2 कारों और कई मोटरसाइकिल पर 10 से 12 लोगों का एक समूह नया नगर से रैली निकाल रहा था।

रैली के दौरान यह समूह सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर भगवान राम की प्रशंसा में नारे लगा रहा था।

वाहनों पर किया हमला

एक अधिकारी ने बताया कि नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने कथित तौर पर पटाखे जलाए जिसके बाद स्थानीय लोगों का एक समूह लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आया।

Advertisment

उनकी रैली में शामिल लोगों से बहस हुई और उन्होंने उनके वाहनों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वाहनों में सवार लोगों से मारपीट भी की गयी। पुलिस ने फौरन बीचबचाव किया और हमलावरों को खदेड़ दिया।

6 लोग हिरासत में

अधिकारी ने बताया कि इलाके में कानून एवं व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस कर्मियों के अलावा दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की एक टुकड़ी भी तैनात की गयी है।

उन्होंने बताया कि नया नगर पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में स्थिति अभी नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें: 

ram mandir Mumbai News RAM MANDIR AYODHYA fight between rally mumbai fight rally fight
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें