Advertisment

Patanjali Divya Dant Manjan: क्या आपके दंत मंजन में नॉनवेज है? दिल्ली HC में दाखिल की याचिका; पंतजलि से मांगा जवाब

Patanjali Divya Dant Manjan: HC ने पंतजलि से दिव्य दंत मंजन में नॉनवेज होने पर ग्रीन मार्किंग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

author-image
aman sharma
Patanjali Divya Dant Manjan

claim Delhi High Court about the presence of cuttlefish in Patanjali Divya Dant Manjan Ramdev has described his product vegetarian Hindi News

Patanjali Divya Dant Manjan: बाबा रामदेव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इस बार दिल्ली हाई कोर्ट में पतंजलि प्रोडेक्ट दिव्य दंत मंजन को लेकर याचिका को दायक किया गया है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि दिव्य दंत मंजन में नॉनवेज मटेरियल मौजूद है। यह याचिका हाई कोर्ट में एडवोकेट यतिन शर्मा के द्वारा दाखिल की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी अपने दिव्य दंत मंजन में समुद्र फेन यानी कटलफिश नाम का नॉनवेज पदार्थ का उपयोग करती है।

Advertisment

यतिन शर्मा ने यह भी कहा कि उनका सामान मांसाहारी होने के बावजूद उस पर ग्रीन यानी वेजिटेरियन लेबल दिया गया है। इसी मामले पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पंतजलि आयुर्वेद और बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस संजीव नरूला ने केंद्र सरकार और पतंजलि की दिव्य फार्मेसी को भी इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है, जो कि इस प्रोडक्ट को बनाती है। वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

क्या होता है समुद्र फेन

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि पतंजलि अपने दिव्य दंत मंजन में समुद्र फेन नामक पदार्थ को मिलाती है। दरअसल समुद्र फेन कटल फिश से मिलने वाला एक एनिमल प्रोडक्ट होता है। कटलफिश के मरने के बाद उसकी हड्डी समुद्र के पानी के ऊपर तैरने लगती है। दूर से देखने वाले व्यक्ति को यह समुद्र के पानी पर झाग जैसा दिखाई देता है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें 80 फीसदी कैल्शियम कार्बोनेट होता है। वहीं, इसमें फास्फेट, सिलिका और सल्फेट जैसे कई अन्य तत्व भी मौजूद होते हैं।

पंतजलि पर याचिकाकर्ता की भावनाएं आहत करने के आरोप

याचिकाकर्ता एडवोकेट यतिन शर्मा ने यह भी दावा किया है कि योगगुरु बाबा रामदेव ने खुद ही एक वीडियो में इस बात को स्वीकार किया था कि उनके इस प्रोडक्ट में कटलफिश का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद कंपनी गलत ब्रांडिंग कर रही है और अपने मंजन में मांसाहारी पदार्थ मिलने के बाद भी इसे वेजिटेरियन बता रही है।

Advertisment

कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता का इससे पूरी तरह से दुखी है, क्योंकि वह सिर्फ शाकाहारी प्रोडक्ट का ही उपयोग करते हैं। लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला कि पतंजलि की दिव्य दंत मंजन में समुद्रफेन डाला जाता है, इसके बाद उनकी भावनाएं काफी आहत हुई हैं।

इस काम आती है दिव्य दंत मंजन

पंतजलि ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि दिव्य दंत मंजन मसूड़ों के साथ-साथ दांतों के लिए भी सबसे शक्तिशाली औषधीय उत्पाद है। इस टूथ पाउडर के इस्तेमाल से मसूड़े मजबूत हो जाते हैं। इस कारण पायरिया जैसी दांतों की समस्याएं भी दूर हो जाती है।

ये भी पढ़ें- GDP: देश की GDP में गिरावट, अप्रैल-जून 2024 में कम हुई इकॉनमी की रफ्तार, एग्रीकल्चर और माइनिंग सेक्टर में धीमी ग्रोथ वजह

Advertisment

ये भी पढ़ें- Assam Assembly Namaz Break: असम विधानसभा में अब शुक्रवार को नहीं मिलेगा नमाज के लिए 2 घंटे का ब्रेक, जानें क्यों खत्म की पुरानी प्रथा

Patanjali Latest Delhi NCR News in Hindi divya dant manjan Delhi NCR News in Hindi Delhi NCR Hindi Samachar Delhi High Court Baba Ramdev
Advertisment
चैनल से जुड़ें