Advertisment

CISCE ICSE, ISC Board Result 2023: ICSE, ISC का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CISCE ICSE, ISC Board Result 2023: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने आज 14 मई को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC...

author-image
Bansal news
CISCE ICSE, ISC Board Result 2023: ICSE, ISC का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CISCE ICSE, ISC Board Result 2023: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने आज 14 मई को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अब CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in पर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisment

आईसीएसई और आईएससी बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित किए गए थे। इस साल करीब 3 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार था।

ऐसे करें रिजल्ट चेक 

  •  सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'ICSE या ISC Result 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID  व कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • आपका  Class 10th Result  या Class 12th Result  स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक और डाउनलोड करें।
  •  छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UPSC Annual Calendar 2024: यूपीएससी ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी आयोजित

Advertisment

मार्क्स से खुश नहीं तो ये करें?

जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होंगे, उन्हें रिचेकिंग का ऑपशन दिया जाएगा। यह सुविधा आज दोपहर 3 बजे खुलेगी और 21 मई तक उपलब्ध रहेगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ICSE isc ICSE Board ICSE Result 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें