Advertisment

Cigarette Addiction In MP: 10 साल के कम उम्र के बच्चे सिगरेट पीना सीख रहे है, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

author-image
Bansal News
Cigarette Addiction In MP: 10 साल के कम उम्र के बच्चे सिगरेट पीना सीख रहे है, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Cigarette Addiction In MP: आज के दौर में देश में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। जहां आए दिन खुलासे होते है कि हमारे युवा नशीले पदार्थों की चपेट में है, वहीं हालिया रिपोर्ट में पता चला कि मध्यप्रदेश में बच्चे भी इस मामले में पीछे नहीं है। ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के माध्यम से खुलासा हुआ है कि प्रदेश में बच्चों की सिगरेट शुरू करने की औसतन उम्र 8.5 साल है। वहीं लड़कियां 7 साल की उम्र में सिगरेट, तो वहीं 13 साल की उम्र में बीड़ी पीना सीख लेती है।

Advertisment

NHM की डायरेक्टर प्रियंका दास ने उमंग हेल्थ एंव वेलनेस” कार्यक्रम के प्रजेंटेशन में आंकड़े बताए हैं। सर्वे को आधार बनाते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2.10 फीसदी लड़कियां सिगरेट पीती हैं। वहीं 2.40 प्रतिशत लड़के सिगरेट का नशा करते हैं।

पूरे देश में मध्यप्रदेश की स्थिति बेहतर

बता दें कि राज्य में 3.9 फिसदी बच्चे ऐसे है, जो किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे है। जिसमें लड़कों की भागीदारी 4.4 फीसदी है तो वहीं लड़कियों की हिस्सेदारी 3.5 फीसदी है। हालांकि आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि तंबाकू के सेवन में प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना काफी बेहतर है। पूरे भारत में तंबाकू सेवन के मामले में मध्यप्रदेश 29वें स्थान पर है। जबकि इस लिस्ट में पहले स्थान पर मिजोरम आता है, जहां के 57.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का सेवन करते है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की रिपोर्ट

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे की रिपोर्ट जारी की। 13 से 15 साल की उम्र के किशोरों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर यह सर्वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर इंटरनेशल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज मुंबई ने किया था। सर्वे में प्रदेश के 21 सरकारी और 13 निजी स्कूलों के बच्चे सहित कुल 2,979 बच्चे शामिल हुए थे।

Advertisment
bhopal Health Minister mizoram Smoking Cigarette Addiction In MP tobbaco consumers in mp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें