Advertisment

MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट पर क्या इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय...

MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट पर क्या इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट पर क्या इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय...

चुरहट। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक बीजेपी के शारदेन्दु तिवारी हैं। चुरहट विधानसभा का अपना इतिहास रहा है।

Advertisment

कांग्रेस के नाम से जानी जाने वाली इस सीट पर गोविंद प्रसाद मिश्रा, अर्जुन सिंह विधायक रहे और फिर 1998 से अजय सिंह राहुल भैया लगातार 2013 तक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते, लेकिन 2018 में पांसा पलट गया।

बीजेपी के शरदेंदु तिवारी विधायक बन गए, लेकिन इस बार एमपी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए चुरहट विधानसभा सीट पर जनता का क्या मूड है।

यह जानने के लिए बंसल न्यूज ने लोगों की राय जानी। लोगों ने अपने विंध्य अंदाज में जवाब दिया। जानिए क्या है चुरहट विधानसभा सीट के वोटरों की राय...

Advertisment

वक्त है बदलाव का

चुनाव आ रहे हैं तो सड़क बन रही है, जीतने के बाद नेता भूल जाते हैं, 5 साल से सिर्फ कार्ड ही बन रहे हैं, वक्त है बदलाव का, अजय सिंह राहुल भैया ही जीतेंगे।

कुछ इस तरह का मूड मध्य प्रदेश के सीधी जिले की चुरहट विधानसभा की जनता का। कुछ लोगों का कहना है कि 2018 के चुनाव में हमसे भूल हो गई है, लेकिन इस बार बदलाव होगा।

कुछ लोगों ने ने साफ तौर पर अजय सिंह राहुल भैया के चुनाव जीतने की बात कही। लोग मान रहे हैं कि 2018 में गलती हो गई, अब बदलाव आएगा।

Advertisment

इस बार मुकाबला त्रिकोणीय

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हम किसी के लिए वोट नहीं देंगे। यहां कोई भी देखने और मिलने नहीं आता। न ही किसी तरह का विकास कार्य कराया जाता है।

हालांकि, चुनावी माहौल पर लोगों का कहना है कि 2023 में त्रिकोणीय मुकाबला चुरहट विधानसभा सीट पर होने वाला है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में संघर्ष होने की बात लोगों ने कही है।

साल 2023 चुनावी माहौल टक्कर वाला रहने वाला है। कुछ का कहना है, बीजेपी की सरकार बनेगी, कुछ का कहना है कांग्रेस जीतेगी तो वहीं कुछ लोग आम आदमी पार्टी के जीतने की बात कह रहे हैं।

Advertisment

विकास के नाम पर बीजेपी जीतेगी

दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर इस बार बीजेपी जीतेगी। रही बात डालडा की फैक्ट्री की तो वह चल ही नहीं रही थी तो उसे चालू रखकर क्या करते।

वर्तमान विधायक बीजेपी के शारदेन्दु तिवारी लोगों की सुनते हैं। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता से मिलते हैं। विधानसभा क्षेत्र में 15 साल से सड़क नहीं बनी थी अब बन गई है।

चुरहट में विकास भी हो रहा है। पहले धूल खाते रहते थे, अब सड़क बनने से लोगों को राहत है।

चुरहट विधानसभा सीट पर समस्याएं

नगर पंचायत मनमानी करती है, 10 रुपए बिना रसीद के ले लिया जाता है। विकास हुआ है, लेकिन डालडा फैक्ट्री बंद कर दी गई। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ।

लोगों में आक्रोश है कि कोई उनकी सुध लेने नहीं आता। वहीं विकास के नाम पर सड़क के अलावा कुछ नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- 

MP Elections 2023: ग्रामीण परिवेश वाली खातेगांव कन्नौद विधानसभा सीट पर जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: सीहोर की सबसे बड़ी इछावर विधानसभा के क्या हैं समीकरण, जानिए वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: आष्टा विधानसभा सीट पर राजनीति में हुआ था बड़ा उलटफेर, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: बड़ी खबर! MP BJP के 39 प्रत्याशियों की सूची जारी, 26 नए चेहरों को दिया मौका

mp assembly election 2023, churhat vidhan sabha chunav 2023, churhat vidhan sabha constituency, churhat vidhan sabha chunav, churhat vidhan sabha constituency map, चुरहट विधानसभा चुनाव, चुरहट विधानसभा चुनाव,

mp assembly election 2023 churhat vidhan sabha chunav churhat vidhan sabha chunav 2023 churhat vidhan sabha constituency churhat vidhan sabha constituency map चुरहट विधानसभा चुनाव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें