Advertisment

Christmas 2022: दुनिया के ऐसे देश, जहां नहीं मनाया जाता क्रिसमस, जानें वजह

author-image
Bansal News
Christmas 2022: दुनिया के ऐसे देश, जहां नहीं मनाया जाता क्रिसमस, जानें वजह

Christmas 2022: जहां दुनिया के लगभग सभी देशों में आज 25 दिसंबर यानि क्रिससम के मौके पर जबरदस्त उत्साह है। भारत में भी लोग आधी रात से ही क्रिसमस से अपनी जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे है। लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी है जहां क्रिसमस का नामो निशान भी नहीं है। यानि कुछ ऐसे देश भी हैं जहां या तो क्रिसमस सेलिब्रेशन पूरी तरह बैन है या वहां मनाया नहीं जाता। आईए जानते है।

Advertisment

पाकिस्तान

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे नहीं मनाता है। भले ही 25 दिसंबर के दिन छुट्‌टी होती है लेकिन इस दिन को लोग मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती के रूप में मनाते हैं। यहां क्रिसमस का कोई खास सेलिब्रेशन नहीं होता।

अफगानिस्तान

गौरतलब है कि किसमस ईसाई धर्म का खास फेस्टिवल है और अफगानिस्तान में ईसाई और मुस्लिम धर्म के बीच सालों से चले आ रहे विवाद के चलते यहां क्रिसमस नहीं मनाया जाता। चूंकि अफगानिस्तान इस्लाम बहुल देश है इस वजह से यहां रहने वाले मुस्लिम धर्म के लोग ईसाईयों के त्योहार मनाने के विरुद्ध हैं।

चीन

बता दें कि चीन भी उन्हीं देशों में शामिल हैं जहां क्रिसमस नहीं मनाया जाता। दरअसल, चीन किसी भी धर्म को नहीं मानता, यही वजह है कि यहां क्रिसमस का सेलिब्रेशन नहीं होता। चीन में तो क्रिसमस सामान्य वर्किंग डे है। यानि कोई भी छुट्टी नहीं होती है।

Advertisment

भूटान

भूटान में बौध धर्म को मानने वाली आबादी ज्यादा है। ईसाई धर्म के लोग एक प्रतिशत से भी कम है। इतना ही नहीं भूटान कैलेंडर में क्रिसमस को स्थान भी नहीं दिया गया है।

सोमालिया

2015 के आसपास अफ्रीकी देश सोमालिया में धार्मिक कानून लगने के बाद यहां क्रिसमस का त्योहार मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद से धार्मिक भावना के कारण यहां क्रिसमस डे नहीं मनाया जाता है।

ईरान

आपको बता दें कि ईरान एक ऐसा देश है जहां क्रिसमस डे मनाने पर प्रतिबंधित है। यहां के लोग सिर्फ अपने धर्म को मानते हैं और धार्मिक भावना के कारण क्रिसमस डे नहीं मनाते हैं। इसके अलावा बहरीन, कंबोडिया, उज़्बेकिस्तान, इज़राइल, लीबिया और तुर्की जैसे देशों में भी  क्रिसमस नहीं मनाया जाता है।

Advertisment
New Year christmas Celebration holiday christmas 2022 25 december 25 दिसंबर क्रिसमस क्रिसमस सेलिब्रेशन न्यू ईयर यह देश नहीं मनाते क्रिसमस
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें