Advertisment

Chirmiri Nagariya Nikay Election Result Live: भाजपा के रामनरेश राय 5,692 वोटों से जीते, मंत्री श्यामबिहारी की बहू हारी

Chirmiri Nagariya Nikay Election Result Live: चिरमिरी नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में बीजेपी के राय और कांग्रेस के विनय के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

author-image
Shashank Kumar
Chirmiri Nagariya Nikay Election Result Live

Chirmiri Nagariya Nikay Election Result Live: चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल हार गए हैं। बीजेपी के रामनरेश राय ने उन्हें करीब 5 हजार वोटों से हराया है। वहीं झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल को हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisment

चिरमिरी नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में बीजेपी के राय और कांग्रेस के विनय के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 2,900 मतों से आगे चल रही है। 

लाइव अपडेट्स

01:15 PM: मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू हारी

  • झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू अध्यक्ष का चुनाव हारी।
  • कांग्रेस की रीमा यादव ने भाजपा की चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया।
  • मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के भांजे उमेश जायसवाल की पत्नी हैं चंपा जायसवाल।

12:50 PM: कांग्रेस प्रत्याशी जायसवाल की हार का निर्दलीय कैंडिडेट ने मनाया जश्न

Advertisment
  • चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल की हार पर निर्दलीय प्रत्याशी बलदेव दास ने मनाया जीत का जश्न।
  • ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव मैदान में थे बलदेव दास।

12:15 PM: भाजपा के रामनरेश राय 5,692 वोटों से जीते

 Chhattisgarh Local Body Election Results

चिरमिरी नगर निगम मेयर इलेक्शन के परिणाम-

  • भाजपा के रामनरेश राय को 18891 वोट मिले
  • कांग्रेस के विनय जायसवाल को 13199 वोट मिले
  • निर्दलीय बलदेव दास को 1976
  • निर्दलीय प्रेम शंकर सोनी को 1133 वोट मिले

10:50 AM: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा का कब्जा

  • मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है।
  • भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव ने 1362 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।
Advertisment

10: 25 AM: चिरमिरी में भाजपा प्रत्याशी आगे- चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय 2900 से अधिक मतों से डॉ. विनय जायसवाल से आगे चल रहे हैं।

09: 31 AM: चिरमिरी नगर निगम से भाजपा महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय मतगणना स्थल पहुंचे।

चिरमिरी नगर निगम  

चिरमिरी नगर निगम में 66.82% मतदान हुआ है। इस चुनाव में महापौर पद के लिए 4 और वार्ड पार्षद पद के लिए 145 प्रत्याशी मैदान में हैं।  

Advertisment

कैसे हो रही है गिनती? 

सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, और 9:30 बजे से ईवीएम मशीनों के वोट गिने जा रहे हैं। सबसे पहले महापौर पद के नतीजे घोषित किए जाएंगे, उसके बाद वार्ड पार्षदों के परिणाम आएंगे।  

महापौर पद के प्रत्याशी

महापौर पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें बीजेपी के राय और कांग्रेस के विनय के बीच मुख्य मुकाबला है।  

वार्ड पार्षद चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

चिरमिरी नगर निगम के 54,188 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 27,594 पुरुष और 26,594 महिला मतदाता शामिल हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live: धमतरी में किसकी बनेगी सरकार? वोटों की हो गई है गिनती शुरू

मतगणना केंद्र पर सख्त सुरक्षा  

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

क्या है दांव पर? 

चिरमिरी नगर निगम चुनाव में महापौर पद के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के लिए भी मतदान हुआ है। यह चुनाव स्थानीय मुद्दों और विकास के लिए अहम माना जा रहा है।  

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Raigarh Nagariya Nikay Election Result Live: कौन जीत रहा रायगढ़ मेयर की कुर्सी, यहां देखें ताजा अपडेट

Chirmiri Nagar Nigam Election Result Chirmiri Municipal Corporation Election Chirmiri Mayor Election 2025 Chirmiri Election Result Live Chirmiri Election Live Updates Chhattisgarh Local Body Election Results BJP vs Congress Chirmiri
Advertisment
चैनल से जुड़ें