Advertisment

Bihar LJP Conflict: चिराग ने किया अपने चाचा पर पलटवार, कहा-'चाचा कहते तो उन्हें बना देता संसदीय दल का नेता'

Bihar LJP Conflict: चिराग ने किया अपने चाचा पर पलटवार, कहा-'चाचा कहते तो उन्हें बना देता संसदीय दल का नेता', Chirag said If uncle said i would have made him the leader of the party in Bihar LJP Conflict

author-image
Shreya Bhatia
Bihar LJP Conflict: चिराग ने किया अपने चाचा पर पलटवार, कहा-'चाचा कहते तो उन्हें बना देता संसदीय दल का नेता'

नई दिल्ली। (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) को अपनी पार्टी में विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट द्वारा लिए गए फैसलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया पार्टी का संविधान उन्हें ऐसा कोई अधिकार नहीं देता है।

Advertisment

पार्टी में विभाजन के बाद मीडिया के साथ अपनी पहली बातचीत में, उन्होंने खुद को ‘‘शेर का बेटा’’ बताया और कहा कि वह अपने पिता रामविलास पासवान द्वारा स्थापित पार्टी के लिए लड़ेंगे। विभाजन के लिए जद (यू) को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने इस घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भूमिका के बारे में सवालों से किनारा कर लिया और कहा कि जो हुआ है वह एक आंतरिक मामला है, जिसके लिए वह दूसरों को निशाना नहीं बनाएंगे।

Advertisment

पासवान ने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई होने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि लोजपा के स्वामित्व का दावा करने के लिए उनके नेतृत्व वाले समूह की लड़ाई पारस के नेतृत्व में पार्टी के पांच अन्य सांसदों के गुट से है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता रामविलास पासवान जब जीवित थे तब भी जद (यू) लोजपा को बांटने के काम में लगी थी, जब मैं बीमार था तब भी साजिश रची गई थी।’’

https://twitter.com/ANI/status/1405103831579455491

updates Surajbhan Singh Ram Vilas Paswan press conference Politics pashupati paras Pashupati Kumar Paras NDA mp chirag paswan news Lok Janshakti Party (LJP) Lok Janshakti Party ljp chirag paswan ljp chief chirag paswan ljp Latest Bihar News in Hindi chirag paswan speech chirag paswan songs Chirag Paswan Nitish Kumar chirag paswan news chirag paswan movie Chirag Paswan Lok Janta party chirag paswan ljp supremo chirag paswan ljp chirag paswan latest news chirag paswan jamui chirag paswan interview chirag paswan bihar chirag paswan at aap ki adalat Chirag Paswan bjp Bihar News in Hindi Bihar ljp conflict Bihar Hindi Samachar Bihar big shock to chirag paswan
Advertisment
चैनल से जुड़ें