Advertisment

Chirag Paswan: पिता की बरसी पर बड़े आयोजन की तैयारी, मोदी सहित इन दिग्गज नेताओं को भेजा न्योता

लोजपा नेता चिराग पासवान Chirag Paswan ने मंगलवार को कहा कि अपने पिता और दलित नेता रामविलास पासवन की पहली बरसी पर 12 सितंबर को पटना में.....

author-image
Bansal News
Chirag Paswan: पिता की बरसी पर बड़े आयोजन की तैयारी, मोदी सहित इन दिग्गज नेताओं को भेजा न्योता

नई दिल्ली। लोजपा नेता चिराग पासवान Chirag Paswan ने मंगलवार को कहा कि अपने पिता और दलित नेता रामविलास पासवन की पहली बरसी पर 12 सितंबर को पटना में आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं को न्योता दिया है।

Advertisment

इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसे ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब चिराग पासवान Chirag Paswan की उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ पिता की विरासत को लेकर लड़ाई चल रही है।

चिराग पासवान Chirag Paswan ने ‘पीटीआई-भाषा’से बातचीत में उन कयासों को भी खारिज कर दिया कि रामविलास पासवान की मूर्ति लगाकर उनकी पार्टी उनके पिता के दिल्ली में तीन दशक तक निवास रहे आवास को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि विधायिका के सदस्य रहते हुए उनके पिता ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे अतिक्रमण या कानून का उल्लंघन माना जाए। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय सरकार ने मुझे यहां रहने की अनुमति दी है। यह मूर्ति दिवंगत नेता के लिए पार्टी का प्रेम है और जब वैकल्पिक व्यवस्था होगी तो उसे Chirag Paswan स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस मूर्ति को मेरी ओर से संपत्ति पर अतिक्रमण के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।’’

Advertisment

जब रेखांकित किया गया कि सरकारी नियम किसी भी आवास को संग्रहालय या स्मारक में तब्दील करने की अनुमति नहीं देता तो चिराग ने कहा कि वह कभी ऐसे किसी कार्य का समर्थन नहीं करेंगे जो इसके खिलाफ जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की योजना देश के हर जिले में उनके Chirag Paswan पिता की मूर्ति लगाने की है।बारह सितंबर के कार्यक्रम पर चिराग ने कहा कि उन्होंने मोदी और शाह से बात की है और उन्हें न्योता दिया है।

वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ से भी इस संबंध में मिले हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच गहरे मतभेद हैं। उम्मीद है कि पारस भी आठ अक्टूबर Chirag Paswan को रामविलास पासवान की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

पासवान का पिछले साल आठ अक्टूबर को ही निधन हुआ था। पारस द्वारा भी शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित करने की उम्मीद है। चिराग पासवान मंगलवार को अपने परिवार के साथ बिहार के लिए रवाना हुए। वह पांरपरिक पंचांग के आधार पर 12 सितंबरChirag Paswan  को बरसी का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

Advertisment

राजनीतिक पर्यवेक्षक उत्सुकता से जमुई के सांसद चिराग पासवान Chirag Paswan के कार्यक्रम में नेताओं की उपस्थिति पर नजर रखेंगे। यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब चिराग लोजपा के अपने धड़े के लिए समर्थन जुटाने के इरादे से बिहार में ‘आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रहे हैं।

रामविलास पासवान भारत Samachar बिहार समाचार चिराग पासवान ramvilas paswan statue issue ramvilas paswan statue ramvilas paswan Ram Vilas Paswan Death Anniversary Ram Vilas Paswan latest india news india news in hindi india news india headlines chirag paswan news chirag paswan bungalow controversy chirag paswan bungalow Chirag Paswan Bihar news Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें