Advertisment

पूर्वी लद्दाख में चीन का सैनिक पकड़ा गया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिण में स्थित एक इलाके से भारतीय सैनिकों ने आठ जनवरी को चीन के एक सैनिक को पकड़ा। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी।

Advertisment

सूत्रों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारत की ओर वाले हिस्से में आ गया था और क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया।

चीन का सैनिक ऐसे समय पकड़ा गया है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत आठ महीने से गतिरोध चल रहा है।

पिछले वर्ष टकराव उत्पन्न होने के बाद से दोनों देशों की ओर से एलएसी से लगे इलाकों में सैनिक तैनात हैं।

Advertisment

सूत्रों ने कहा कि पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है तथा इसकी जांच की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में एलएसी पार की।

भाषा. अमित दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें