Advertisment

China Open 2023 Badminton: सात्विक और चिराग हारे, भारत का सफर हुआ समाप्त

China Open 2023 Badminton: सात्विक और चिराग शेट्टी के पहले दौर में हारने के साथ ही सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

author-image
Bansal News
China Open 2023 Badminton: सात्विक और चिराग हारे, भारत का सफर हुआ समाप्त

China Open 2023 Badminton: राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पहले दौर में हारने के साथ ही चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

Advertisment

इंडोनेशियाई टीमसे हारी भारतीय जोड़ी

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पहले दौर में हारने के साथ ही चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

दूसरी रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी को दुनिया की 13वें नंबर की इंडोनेशियाई टीम मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बागास ने 21-17, 11-21, 21-17 से हराया।

भारत का कोई खिलाड़ी दूसरे दौर में नहीं पहुँचा

मिश्रित युगल में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर भी पहले दौर में मलेशिया के चेन तांग जी ओर तोह ई वेइ से 15-21, 16-21 से हार गए। इसी के साथ भारत का कोई भी खिलाड़ी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सका।

Advertisment

एशियाई खेलों से ठीक पहले इस प्रदर्शन से सात्विक और चिराग को निराशा हुई होगी, जिन्होंने इस सत्र में स्विस ओपन सुपर 300, कोरिया ओपन और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

प्रणय और लक्ष्य सेन भी पहले दौर में बाहर

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय भी पहले दौर में मलेशिया के एंग जी योंग से हार गए थे । वहीं राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य सेन भी पहले दौर में ही डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हार गए थे ।

सिंधु और श्रीकांत ने नाम वापस ले लिया था

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने पहले ही चीन ओपन 2023 प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था। शटलरों ने आखिरी बार BWF विश्व चैंपियनशिप 2023 में भाग लिया था।

Advertisment

इस प्रतियोगिता में सिंधु और श्रीकांत दोनों शुरुआती दौर में जापान के नोज़ोमी ओकुहारा और केंटा निशिमोटो से हार गए थे।

ये भी पढ़ें: 

Google Play Store: गूगल प्ले स्टोर पर जल्द ही 40-60 सेकंड का वीडियो आएगा नज़र, इन चीज़ों के बारे में मिलेगी जानकारी

गुरु ग्रंथ साहिब के ‘सरूपों’ को प्रकाशित करने के लिए अमेरिका में लगेगा प्रिंटिंग प्रेस: एसजीपीसी

Advertisment

6 September History: भारतीय सेना ने ऑपरेशन जिब्राल्टर का दिया मुंहतोड़ जवाब, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

Barish ke Yog 2023: ग्रहों की इन चालों से बने अच्छी वर्षा के योग, कब तक होगी बारिश, क्या कहता है ज्योतिष

Asia Cup 2023: आज से शुरू हो रही है सुपर-4 की जंग, इन चारों टीमों के बीच खेले जाएंगे 6 मैच

Advertisment

China Open 2023 Badminton, badminton championship 2023, badminton, lakshya sen, hs prannoy, satvik, chirag shetty, rohan kapoor 

satvik rohan kapoor Lakshya Sen hs prannoy Chirag Shetty china open 2023 badminton badminton championship 2023 Badminton
Advertisment
चैनल से जुड़ें