Advertisment

Lockdown : कोरोना से हालात बेकाबू, घर की खिड़कियों से चिल्ला रहे लोग

Lockdown : कोरोना से हालात बेकाबू, घर की खिड़कियों से चिल्ला रहे लोग China Lockdown People are shouting standing at the windows of the house in Shanghai vkj

author-image
deepak
Lockdown : कोरोना से हालात बेकाबू, घर की खिड़कियों से चिल्ला रहे लोग

Lockdown : भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप फिलहाल कुछ हद तक कम है। लेकिन देश के कुछ राज्यों से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहें है। केन्द्र सरकार ने इन राज्यों को सावधानी रखने की बात कही है। वही कोरोना वायरस का जनक माना जाने वाला देश चीन आज खुद कोरोना की मार झेल रहा है। चीन के शंघाई शहर में कोरोना के फैले प्रकोप को देखते हुए सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई शहर के हालात बेकाबू होते जा रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

Advertisment

खबरों के अनुसार शंघाई में लगे लॉकडाउन के चलते लोग इतने परेशान हैं कि लोग अपने घरों की खिड़कियों से चिल्लाते हुए नजर आ रहे है। लोगों के चिल्लाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शंघाई शहर चीन का सबसे बड़ा शहर है। शंघाई में 5 अप्रैल से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में करोड़ो लोग घरों में कैद हो गए है। लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालंाकि सरकार की ओर से लोगों को राशन और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोगा परेशान है।

लोगों के हो रहे छह कोविड टेस्ट

शंघाई के स्थिति इतनी बेकार है कि लोगों को छह कोविड टेस्ट कराने पड़ रहे है। पॉजिटिव आने वाले लोगों को जबरन अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। वही जो निगेटिव है उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घर में बंद लोग कितने परेशान हैं और चिल्ला रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों को राशन और जरूरत के सामान नहीं मिलपा रहे है इसलिए लोग परेशान होकर चिल्ला रहे है। इसके अलावा शहर में अनाउंसमेंट के जरिए पति-पत्नी को बिस्तर पर साथ नहीं सोने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें