Kolkata Fire: गोदाम में लगी भयानक आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता के Kolkata Fire तारातोल्ला इलाके में शनिवार को एक गोदाम में भयानक आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल के 20 वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। आग का पता सुबह करीब 10 बजे चला था।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या गोदाम में किसी के फंसे होने की Kolkata Fire खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद ही आग लगने के पीछे की वजह का पता चल पाएगा।