/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Childrens-Day-2023.jpg)
Children's Day 2023: हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 नवंबर यानी की आज बाल दिवस यानी कि चिल्ड्रेंस डे के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन को खास बनाने के लिए स्कूल्स में तरह-तरह के प्रोग्राम होते हैं। बच्चों को स्पेशल फील कराया जाता है। और गिफ्ट भी दिए जाते हैं।
क्यों मनाया जाता है बाल दिवस
बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि पंडित नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे।
और यही वजह थी की बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू का, बच्चों के लिए प्यार और सम्मान के चलते ही उनके मरणोपरांत उनके जन्मदिन को बच्चों को समर्पित कर दिया गया।
बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य
पंडित नेहरू ने कहा था- बच्चे ही हमारे समाज का आधार हैं। इसलिए इस दिन को बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल करने और उनको अच्छी शिक्षा देने के साथ ही लोगों को इस बारे में जानकारी देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
संसद में इस दिन पारित हुआ था प्रस्ताव
पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर यानि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला किया गया। पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी और तभी से इस दिन को इस दिन मनाया जा रहा है।
20 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से दुनियाभर में बाल दिवस 20 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत में भी पहले यह दिन 20 नवंबर को ही मनाया जाता था लेकिन 1964 के बाद से पंडित नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दिन को 14 नवंबर 2023 को मनाया जाने लगा।
भारत के अलावा अन्य देशों में अभी भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।
————————————
आपकी आवाज “बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी…
⭐ ✨ ⭐ ✨
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r
————————————
ये भी पढ़ें:
IND vs NED : वर्ल्ड कप में भारत की लगातार 9वीं जीत, 250 रन पर नीदरलैंड ढेर
Tawang Math: आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है एशिया का सबसे पुराना बौद्ध मठ, जानें पूरी खबर
Viral Video: कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ ने आलू के छिलके से बनाया टेस्टी डिश, जानें यहाँ
Tiger 3 Collection: दिवाली पर ‘टाइगर 3’ ने की बंपर कमाई, जानें पहले दिन का कलेक्शन
Children's Day 2023, Children's Day celebrated, Children's Day, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाल दिवस, चिल्ड्रेंस डे, Children's Day Obejective
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें