Advertisment

शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, 16 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

Advertisment

यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ''ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक नेता थे। वे शिक्षक कल्याण व शिक्षा जगत के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।''

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शर्मा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उल्‍लेखनीय है कि 1970 में पहली बार उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्‍य चुने गये ओमप्रकाश शर्मा ने 2014 तक लगातार परिषद का चुनाव जीता। आठ बार परिषद का चुनाव जीतने वाले शर्मा पिछले वर्ष दिसंबर में हुए विधान परिषद के चुनाव में हार गये थे। शर्मा उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) के अध्‍यक्ष रहे और उन्‍होंने शिक्षक आंदोलन में प्रदेश में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisment

भाषा आनन्‍द शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें