Advertisment

आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी मार्लेना: शाम 4:30 बजे होगा कार्यक्रम; बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला CM

Atishi Swearing in Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली को आज यानी 21 सितंबर 2024 को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं।

author-image
aman sharma
Atishi Swearing in Ceremony

Chief Minister Atishi Marlena Swearing Ceremony with Five ministers also take oath today Delhi Hindi News

Atishi Swearing in Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली (Atishi Swearing in Ceremony) को आज यानी 21 सितंबर 2024 को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर आज शाम 4:30 बजे राज निवास में शपथ लेंगी। उनके साथ उनका मंत्रीपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तारीख से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गै। साथ ही अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों (Atishi Swearing in Ceremony) की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है और शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में शनिवार शाम 4:30 बजे होगा। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि समारोह काफी सादे ढंग से आयोजित किया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक हुई और सर्वसम्मति से आतिशी को सत्तारूढ़ विधायक दल का नेता चुना है।

विधानसभा में पेश करना होगा बहुमत

बता दें कि, आतिशी मार्लेना को सीएम पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा में भी अपना पूर्ण बहुमत साबित करना होगा। दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया है। इस सत्र के दौरान ही आतिशी अपना बहुमत पेश करेगी, जो उनकी सरकार की स्थिरता के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद रविवार को इस्तीफा सौंप दिया था।

उस समय केजरीवाल ने कहा था कि वह जब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं देती है। केजरीवाल के इस घोषणा के बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में आतिशी वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Advertisment
दिल्ली की बनेंगी तीसरी महिला सीएम

राजधानी दिल्ली की कमान संभालने वाली आतिशी मार्लेना सिर्फ तीसरी महिला सीएम होंगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की कमान संभाल चुकी हैं। हालांकि, दिल्ली की पहली महिला सीएम बनीं सुषमा स्वराज का कार्यकाल काफी छोटा रहा था, लेकिन इसके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित 15 साल तक इस पद पर कायम रही थीं। शीला दीक्षित को शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल ने सत्ता संभाली थी।

ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने वालीं आतिशी मार्लेना ने साल 2015 में राजनीति में कदम रखा था। वह 2015 से 2018 तक दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही हैं। इस बाद वह राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गईं। वर्तमान में वह कालकाजी से विधायक हैं और आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की सदस्य भी हैं। बता दें कि इससे पहले आतिशी ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Hezbollah Pager Blast: लेबनान पेजर अटैक का केरल से है खास कनेक्शन! सामने आया एक दर्जी के बेटे का नाम

Advertisment

ये भी पढ़ें- Internet Ban: पूरे राज्य में 5 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित, परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए किया फैसला

दिल्ली की सीएम आतिशी दिल्ली की नई सीएम दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अतिशि दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी आतिशी शपथ ग्रहण समारोह स्थल आतिशी शपथ ग्रहण समारोह का समय आतिशी मार्लेना अरविंद केजरीवाल delhi third woman chief minister Delhi New CM delhi new chief minister delhi cm atishi Atishi Swearing-in Ceremony place Atishi Oath Taking Ceremony time Atishi Marlena Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party
Advertisment
चैनल से जुड़ें