Advertisment

छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त का शपथ ग्रहण: राज्यपाल रमेन डेका ने इंदर सिंह उबोवेजा को दिलाई शपथ, सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

Chief Lokayukta Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ के नए प्रमुख लोकायुक्त के रूप में इंदर सिंह उबोवेजा ने आज राजभवन में शपथ ग्रहण की

author-image
Rohit Sahu
छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त का शपथ ग्रहण: राज्यपाल रमेन डेका ने इंदर सिंह उबोवेजा को दिलाई शपथ, सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

Chief Lokayukta Oath Ceremony:छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राज्मपाल रमेन डेका ने इंदर सिंह उबोवेजा को प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।

Advertisment

कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे। वे सुबह 11:55 बजे राजभवन पहुंचें और समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हाईकोर्ट के रिटायर जज हैं इंदर सिंह उबोवेजा

इंदर सिंह उबोवेजा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रहे हैं और उनकी नियुक्ति को राज्य में स्वच्छ प्रशासन और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में लोकायुक्त संगठन को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की उम्मीद है। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इंदर सिंह उबोवेजा को प्रमुख लोकायुक्त बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें