/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Chhindwara-Congress-Karyakarini-Bhang.webp)
ChhindwaraCongress Karyakarini Bhang: मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले की कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। ये कार्यकारणी कमलनाथ और नकुलनाथ के निर्देश के बाद भंग की गई है।
इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने प्रेस विज्ञपति जारी कर दी है। जिला और मोर्चा कार्यकारिणी की गठन नए सिरे से किया जाएगा। भोपाल में 3 दिनों तक कमलनाथ से चर्चा के बाद फैसला हुआ।
PCC चीफ जीतू पटवारी को जानकारी दिए बिना की कार्यकारिणी भंग
इससे देखकर ऐसा लगता है कि छिंदवाड़ा कांग्रेस पर सिर्फ कमलनाथ का ही राज चलेगा। क्योंकि जीतू पटवारी को सूचना दिए बगैर ही छिंदवाड़ा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।
बता दें कि छिंदवाड़ा कांग्रेस ने कार्यकारिणी भंग करने का प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें कमलनाथ और नकुलनाथ के चर्चा के बाद कार्यकारिणी भंग करने का जिक्र किया गया है। PCC चीफ जीतू पटवारी का प्रेस नोट में कोई जिक्र ही नहीं है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1826490743004729610
जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ से चर्चा के बाद कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। आने वाले दिनों में जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे और पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना की जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस, पर्यवेक्षक, चारों मोर्चा संगठन की कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठों के साथ विभाग को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
दोनों जिलों के अध्यक्षों के मुताबिक, नगर, गांव और कस्बों से लेकर जिला मुख्यालय तक जल्द ही कांग्रेस की नई टीम को तैयार किया जाएगा। इसकी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। आने वाले दिनों में छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले की सशक्त और ऊर्जावान टीम मैदान में नजर आएगी।
इन मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष रहेंगे यथावत
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे और झलके की मानें तो कांग्रेस के 4 मोर्चा संगठन जिला महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस और NSUI के जिलाध्य्क्ष यथावत रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: MP News: भोपालवासियों को वाहन और मकान रेंट पर देने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो हो सकती है सालभर की सजा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें