Advertisment

जशपुर में नाटक देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप: गला घोंटकर जंगल में फेंका, हालत गंभीर, रायगढ़ में भी दो नाबालिगों से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाटक कार्यक्रम से घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

author-image
Harsh Verma
Gangrape

Jashpur Minor Gangrape: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में 16 फरवरी की रात एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गंभीर अपराध की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नाबालिग नाटक कार्यक्रम देखकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मिले दो युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठा लिया।

Advertisment

बताया जा रहा है कि आरोपी उसे जबरन जंगल की ओर ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसका गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता

रात में जब नाबालिग घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच 17 फरवरी की देर रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास ग्रामीणों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पत्थलगांव (Civil Hospital Pathalgaon) रेफर किया। बेहतर इलाज के लिए बाद में पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज (Ambikapur Medical College) भेजा गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Advertisment

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (First Information Report - FIR) दर्ज कर ली है। फिलहाल संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रायगढ़ में भी सामने आया मामला

इस घटना से एक दिन पहले रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में भी दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी युवक ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) ग्राम किलकिला का निवासी है।

बताया गया कि उसने वेलेंटाइन डे के दिन अपनी 17 वर्षीय गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया था। लड़की अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी अपने दोस्त के साथ वहां मौजूद था। आरोपी ने तीनों को एक ही बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया, जहां उसने पहले अपनी गर्लफ्रेंड और फिर उसकी सहेली के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Advertisment

पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें