सरगुजा क्षेत्र के विकास को नई गति: बैकुंठपुर में 50 करोड़ मंजूर, 543 कामों को मिली हरी झंडी

Chhattisgarh Development Meeting: बैकुंठपुर में हुई सरगुजा विकास बैठक में 50 करोड़ का बजट मंजूर हुआ और 543 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली। मुख्यमंत्री साय ने पेयजल, बिजली, किसानों की समस्याओं और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Development Meeting

Chhattisgarh Development Meeting: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैकुंठपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई।

बता दें की बैठक में सरगुजा संभाग में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर नए कार्यों को मंजूरी दी गई। साथ ही, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सरगुजा और बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। दरअसल, वनांचल और पिछड़े इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Chhattisgarh Development Meeting

50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर 543 विकास कार्यों के लिए 4905.58 लाख रुपये मंजूर किए गए। वहीं वर्ष 2024-25 के 606 कार्यों को भी औपचारिक मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें: होली पर नहीं रहेगा ड्राई डे: छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति लागू, त्योहार पर शराब बिक्री को मिली अनुमति

समय पर काम पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि सभी स्वीकृत कार्य समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। लंबित कार्यों को मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पेयजल जैसी जरूरी सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सोनहत विकासखंड में बिजली पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh IAS Promotion: प्रदेश के 7 राज्य सेवा अधिकारियों को मिला IAS पदोन्नति सम्मान, केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी

किसानों और आम जनता की समस्याओं पर निर्देश

मुख्यमंत्री ने जरूरत वाले क्षेत्रों में हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने। साथ ही, किसानों की समस्याओं के जल्द हल, इसके साथ बिजली बिल की गलतियां सुधारी जाएं और घटिया निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।  

यह भी पढ़ें: आरआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: EOW ने अदालत में 3000 पन्नों का चालान पेश किया, 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स तक पहुंचा पेपर

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग जिलों में बैठक होने से स्थानीय पहचान बढ़ती है। बैकुंठपुर में बैठक से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। झुमका जलाशय सहित क्षेत्र में पर्यटन की अच्छी संभावनाएं हैं। बैठक में कई मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा अपडेट: पदोन्नति के लिए हर विभाग में बनेगी कमेटी, एमपी सरकार ने दिया जवाब, HC में फैसला सुरक्षित





यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article