Advertisment

होली पर नहीं रहेगा ड्राई डे: छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति लागू, त्योहार पर शराब बिक्री को मिली अनुमति

Chhattisgarh Excise Policy: छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति के तहत अब होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को ड्राई डे नहीं रहेगा। 2026-27 में केवल चार दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी। सरकार का मानना है कि इससे अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण लगेगा।

author-image
Shantanu Singh
Chhattisgarh Excise Policy

Chhattisgarh Excise Policy: छत्तीसगढ़ में इस साल होली के दिन भी शराब के शौकीनों को के लिए बड़ी राहत की खबर है। जहां प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत अब होली कर दिन वही शराब की दुकानों को बंद नहीं किया जाएगा। मतलब, होली के दिन इच्छुक लोग सीधा दुकानों से शराब खरीद सकेंगे। 

Advertisment

बता दें की, नई नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिनों को समाप्त कर दिया गया है। इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल हैं। इन तीन अवसरों पर अब प्रदेशभर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। सरकार का मानना है कि इससे अवैध शराब की बिक्री पर भी नियंत्रण लगेगा।

अब केवल 4 दिन रहेंगे ड्राई डे

साल 2026-27 की आबकारी नीति के मुताबिक प्रदेश में अब केवल चार दिनों को ड्राई डे घोषित किया गया है। जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती शामील हैं। इन दिनों शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh IAS Promotion: प्रदेश के 7 राज्य सेवा अधिकारियों को मिला IAS पदोन्नति सम्मान, केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी

Advertisment

पहले होली पर पूरी तरह बंद रहती थीं दुकानें

अब तक छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंधित राहत था। होली से एक दिन पहले पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाता था। बड़ी मात्रा में शराब ले जाते पाए जाने पर पूछताछ, जब्ती और कार्रवाई की स्थिति बन जाती थी। नई नीति लागू होने के बाद इस तरह की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आरआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: EOW ने अदालत में 3000 पन्नों का चालान पेश किया, 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स तक पहुंचा पेपर

अवैध बिक्री पर लग सकता है अंकुश

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहार के दिन बिक्री की अनुमति मिलने से अवैध शराब की तस्करी और कालाबाजारी पर नियंत्रण लग सकता है। पहले प्रतिबंध के कारण कई क्षेत्रों में अवैध शराब की मांग बढ़ जाती थी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा अपडेट: पदोन्नति के लिए हर विभाग में बनेगी कमेटी, एमपी सरकार ने दिया जवाब, HC में फैसला सुरक्षित

गांधी निर्वाण दिवस पर खुली दुकानों को लेकर हुआ था विरोध

इस वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकानों के सामने नारेबाजी करते हुए सरकार से नियमों में बदलाव की मांग की थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों के विपरीत ऐसे दिन शराब बिक्री की अनुमति देना जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान बताया था।

Advertisment

नई आबकारी नीति लागू होने के साथ ही राज्य में ड्राई डे की संख्या घटाकर चार कर दी गई है। आने वाले त्योहारों में इस बदलाव का सामाजिक और प्रशासनिक प्रभाव किस रूप में सामने आता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा अपडेट: पदोन्नति के लिए हर विभाग में बनेगी कमेटी, एमपी सरकार ने दिया जवाब, HC में फैसला सुरक्षित






chhattisgarh excise policy
Advertisment
चैनल से जुड़ें