अंधविश्वास की दरिंदगी: सौतन से झगड़ा, जादू-टोना के शक में महिला को दी खौफनाक मौत, जानिए पूरा मामला

(रिपोर्ट: श्याम सिंह चौहान, जशपुर)

Chattisgarh (CG) Jaadu Tonaa Murder Case

Chattisgarh (CG) Jaadu Tonaa Murder Case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला को पहले जमीन पर पटककर पीटा और फिर उसके गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुआ का है, जहां अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली।

cg crime

मृतका के भाई ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी 6 मार्च 2026 को मृतका के भाई सहलू राम (30 वर्ष) ने थाना सन्ना पहुंचकर दी। सहलू राम ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू की।

घटनास्थल पर मिले खून के निशान

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले। साथ ही मृतका के गुप्तांग में गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए। इससे पुलिस को शुरुआत से ही हत्या की आशंका हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस घटना का भयावह सच सामने आया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत कठोर और भोंथरी वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुई है। डॉक्टरों ने इसे हत्यात्मक (Homicidal) बताया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना सन्ना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद देवास में बवाल: जश्न के बीच हुड़दंगियों ने पुलिस पर फेंके जलते हुए पटाखे, CSP और 2 जवान घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

सौतन के साथ विवाद से शुरू हुई कहानी

जांच के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शक की सुई मृतका के पति और घर के अन्य लोगों की ओर घूम गई। पूछताछ में आरोपी फुला बाई, जो मृतका की सौतन है, ने घटना से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में उसका और गोईदी बाई का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट भी हो गई।

खेत की झोपड़ी में रची गई साजिश

विवाद के बाद फुला बाई और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए। वहां पहले से ही सुनील राम (23 वर्ष) और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई (22 वर्ष) एक झोपड़ी में बैठे हुए थे। कुछ समय बाद गोईदी बाई भी बर्तन धोने के लिए उसी दिशा में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ठूपन राम ने उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में बुला लिया। झोपड़ी में चारों आरोपियों और मृतका ने बैठकर हड़िया पी। इसी दौरान बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

अंधविश्वास बना हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी सुनील राम ने बताया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे वह गोईदी बाई को जिम्मेदार मानता था। उसे शक था कि गोईदी बाई ने जादू-टोना किया है, जिसकी वजह से उसके परिवार पर संकट आया है। इसी शक के चलते अचानक सुनील राम ने मृतका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने मृतका के हाथ-पैर पकड़ लिए।

गुप्तांग में डंडा डालकर की हत्या

इसके बाद सुरन्ती बाई ने सुनील राम को उकसाया और दोनों ने मिलकर लकड़ी का डंडा मृतका के गुप्तांग में डाल दिया। इस अमानवीय यातना को मृतका सहन नहीं कर पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना इतनी भयावह थी कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

हत्या के बाद शव को घर में छिपाया

घटना के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उन्होंने मृतका के शव को घर लाकर बिस्तर पर लिटा दिया और उसके ऊपर कंबल ढंक दिया, ताकि मामला सामान्य मौत का लगे और किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस की जांच में आरोपियों की साजिश ज्यादा देर तक छिप नहीं पाई।

यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए स्नैक्स में क्या बेहतर है, चना या मखाना?

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने और आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में

  1. ठूपन राम (45 वर्ष)
  2. फुला बाई (48 वर्ष)
  3. सुनील राम (23 वर्ष)
  4. सुरन्ती बाई (22 वर्ष)

cg crime news

सभी निवासी ग्राम गट्टी महुआ, थाना सन्ना, जिला जशपुर हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: CG News: अफीम खेती पर विधानसभा में बवाल, कांग्रेस के 29 MLA सस्पेंड, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस जघन्य हत्या के मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव और आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

यह भी पढ़ें: जेड प्लांट (Jade Plant) ऐसे बदलेगा आपकी किस्मत, जानें वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article