वजन कम करने के लिए स्नैक्स में क्या बेहतर है, चना या मखाना?

वेट लॉस जर्नी में सबसे बड़ी परेशानी मिड स्नैक्स की होती है। ऐसे में चिप्स या कुकीज की जगह हेल्दी विकल्प चुनना जरूरी होता है।

भुना मखाना और भीगा चना दोनों ही हेल्दी स्नैक्स माने जाते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को जरूरी एनर्जी देते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार मखाना में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह हल्का स्नैक है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है।

मखाना कम कैलोरी वाला फूड है। इसलिए वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा स्नैक विकल्प माना जाता है।

भीगा हुआ चना प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को ताकत देता है और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।

मखाना में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

अगर वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह भीगे चने या चने के स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है।