Advertisment

CG Mami Bhanja Love Story: पति को छोड़ भांजे के प्यार में पड़ी मामी, पति ने रची हत्या की साजिश, जानें क्या है पूरा मामला

CG Mami Bhanja Love Story: सूरजपुर से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला रिश्ते में उसकी मामी थी, बता दें, चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद इस हत्या की वजह बने।

author-image
Shantanu Singh
jejtjy

CG Mami Bhanja Love Story: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला रिश्ते में उसकी मामी थी, जिसने अपने पति को छोड़कर भांजे से लव मैरिज की थी। बता दें, चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद इस हत्या की वजह बने।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 2 February: राहुल गांधी के डोकलाम-चीनी घुसपैठ बयान पर जोरदार हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित

जानें क्या है पूरा मामला  

जानकारी के मुताबिक़, पिंकी सोलंकी (26) की शादी करीब 8 साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। कुछ समय बाद काम की तलाश में दोनों अंबिकापुर आ गए, जहां किराए के मकान में रहते हुए पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया।

इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत सोलंकी (24) भी अंबिकापुर आया और मामा-मामी के साथ रहने लगा। मामा की गैरमौजूदगी में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

Advertisment

पति को छोड़ भांजे से की लव मैरिज

हालात ऐसे बने कि पिंकी ने अपने पति शिवदास को छोड़ दिया और हेमंत के साथ रहने लगी। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। इस रिश्ते से पिंकी को एक और बेटी हुई। पिंकी की कुल दो बेटियां थीं, जिनमें एक पांच महीने की थी।

यह भी पढ़ें:UP Govt Action: यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले 68,236 कर्मचारियों की सैलरी रोकी

सोशल मीडिया बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, पिंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और फोन पर कई लोगों से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर हेमंत को उस पर शक होने लगा। वह पिंकी को इन गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहता था, लेकिन पिंकी के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए।

Advertisment

विवाद के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। इसी दौरान हेमंत ने पिंकी को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।

बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने हत्या

29 जनवरी को अपने बर्थडे के दिन हेमंत ने पिंकी को मिलने के लिए बुलाया। पहले दोनों अंबिकापुर के एक होटल में मिले, जहां केक काटा और शराब पी। इसके बाद हेमंत उसे पिलखा पहाड़ स्थित मोरभंज पिकनिक स्पॉट ले गया।

वहां से आरोपी पिंकी को जंगल के अंदर ले गया, जहां पहले दुपट्टे से उसका गला दबाकर बेसुध किया और फिर चाकू से गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें:MP Budget 2026: 4.63 लाख करोड़ का हो सकता है एमपी का बजट, मोहन सरकार का समावेशी विकास पर फोकस, वित्त मंत्री ने बताया कैसा होगा नया बजट

बेटी को बहन के पास छोड़कर निकली थी पिंकी

मृतका की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने बताया कि 29 जनवरी को पिंकी अपनी बेटी को दोपहर करीब 12.30 बजे उसके पास छोड़कर यह कहकर निकली थी कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रही है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और मोबाइल भी बंद आने लगा।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी आरोपी हेमंत सोलंकी (24) को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

Advertisment

एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: शहडोल में दो बाघों की मौत: फसल को जानवरों से बचाने फैलाया गया था करंट, टाइगर हुए शिकार

murder crime news sarguja love story
Advertisment
चैनल से जुड़ें