अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 किशोर फरार: गार्ड पर हमला कर लांघी दीवार, 5 पकड़े गए, 10 की तलाश जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

(रिपोर्ट: दीपक कश्यप, अंबिकापुर) अंबिकापुर के बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक गार्ड पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने 5 को पकड़ लिया है, जबकि 10 की तलाश जारी है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ambikapur Juvenile Escape

Ambikapur Juvenile Escape: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई हैं। जहा गांधी नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से बुधवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए।

बता दें, फरार होने से पहले किशोरों ने ड्यूटी पर मौजूद एक गार्ड पर हमला किया और परिसर की दीवार लांघकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी कारवाई शुरू कर दी और 5 अपचारी बालकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी 10 की तलाश अब भी जारी है। 

भोजन के बाद अचानक बिगड़ी स्थिति

जानकारी के मुताबिक  घटना करीब रात के 9 बजे की है। जब भोजन के बाद किशोरों को उनके कमरों में ले जाया जा रहा था, तभी अचानक कुछ किशोरों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला कर दिया। हमले के बाद 15 किशोरों ने कैंपस की दीवार फांदकर भाग निकले। 

 यह भी पढ़ें: कानपुर देहात: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई,1851 घन मीटर बालू का अवैध खनन पकड़ा, 12 लाख का जुर्माना लगाया

तीन गार्ड तैनात थे, एक पर किया हमला

बता दें, प्लेस ऑफ सेफ्टी के हाउस फादर (प्रभारी) भानू प्रताप ने बताया कि रात की ड्यूटी में तीन सुरक्षाकर्मी तैनात थे। तब किशोरों ने अचानक एक गार्ड पर हमला कर दिया।

जब तक बाकी दो गार्ड मौके पर पहुंचे, तब तक फरार किशोर कैंपस भाग चुके थे। घटना की सूचना तत्काल अधीक्षक द्वारा गांधीनगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

 यह भी पढ़ें: MP बजट सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस विधायक आतिफ बोले- प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, नसबंदी-वैक्सीनेशन पर करोड़ों खर्च फिर भी हालात बेकाबू, मंत्री विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

पांच किशोर पकड़े गए, दो स्वयं लौटे

पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए तीन फरार किशोरों को पकड़ लिया, जबकि दो किशोर खुद ब खुद ही वापस प्लेस ऑफ सेफ्टी लौट आए। बाकी 10 की तलाश अब भी जारी है। बताया जा रहा है की फरार किशोर कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

क्षमता से अधिक रखे गए थे किशोर

दरअसल, बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी गंभीर अपराधों में निरुद्ध किशोरों के लिए संचालित किया जाता है। जिसकी क्षमता 25 है, लेकिन घटना के समय यहां 26 किशोर रखे गए थे, यानी क्षमता से अधिक।

बता दें, यहां 14 से 18 वर्ष से कम आयु के वे किशोर रखे जाते हैं जो हत्या, चोरी, दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए गए हों। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर इन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया जाता है।

 यह भी पढ़ें: जबलपुर में निगम कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: मकान नामांतरण के लिए 3 हजार रुपए की घूस मांग रहा था, लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

पहली बार सामूहिक फरारी की घटना

इससे पहले बाल संरक्षण गृहों से किशोरों के फरार होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन प्लेस ऑफ सेफ्टी से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में किशोरों के फरार होने की यह पहली घटना मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार किशोरों की तलाश जारी है।

 यह भी पढ़ें: मौत को मात! महिला डॉक्टर ने 30 मिनट सीपीआर देकर मरीज की बचाई जान





यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article