/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/urea-fertiliser-ambikapur-2026-02-22-17-29-03.jpg)
CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर शहर के विजय ट्रेडिंग की दुकान और गोदाम में रखे खाद को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार दुकान और गोदाम में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य का अलग अलग प्रकार का खाद भंडारित है, जिसे प्रशासन जब्त कर राजसात करेगा।
एसडीएम फागेश सिन्हा बनाए गए नोडल अधिकारी
कार्रवाई को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए एसडीएम फागेश सिन्हा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो पूरी राजसात प्रक्रिया की निगरानी करेगी और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
यह भी पढ़ें: सेहत का वीकेंड: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या नहीं? जानें शुगर कंट्रोल के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट
कृषि विभाग ने जांच के बाद दुकान की थी सील
यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने जांच कर विजय ट्रेडिंग प्रतिष्ठान को पहले ही सील कर दिया था। जांच में किसानों को खाद वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं।
95 से अधिक किसानों के नाम का दुरुपयोग
जांच में पाया गया कि किसानों के नाम पर अधिक मात्रा में यूरिया जारी किया गया, जबकि वास्तविक वितरण नहीं हुआ। दस्तावेजों में बिक्री दर्शाकर खाद की कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार 95 से अधिक किसानों के नाम का उपयोग कर यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग की गई। इससे किसानों के हिस्से का खाद बाजार में ऊंचे दाम पर बेचे जाने की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें: CG कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति, MLA लखेश्वर बघेल बने उप नेता प्रतिपक्ष, 'लखू भैया' के नाम से हैं फेमस
प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
मामले में यह भी सामने आया कि दूसरे राज्यों के लोगों के नाम पर भी यूरिया बेचा गया। प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जांच को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं।, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us