Advertisment

Chhattisgarh Cricket: विमेंस U-23 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में छत्तीसगढ़ की बड़ी हार, कर्नाटक 234 रन से जीता

विमेंस अंडर 23 वन-डे ट्रॉफी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ को कर्नाटक के खिलाफ 234 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच सोमवार, 9 मार्च को जयपुर में खेला गया।

author-image
BP Shrivastava
Chhattisgarh Cricket

Chhattisgarh Cricket U-23 Womens One Day Trophy: विमेंस अंडर 23 वन-डे ट्रॉफी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ को कर्नाटक के खिलाफ 234 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच सोमवार, 9 मार्च को जयपुर में खेला गया।

Advertisment

कर्नाटक की निकी ने जमाया शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 50 ओवर में 7 विकेट के पर 361 रन का बनाए। जिसमें निकी प्रसाद ने शानदार 123 रन बनाए। इसके अलावा रचिता हटवार ने 92 रन, चंदासी के ने 53 रन तथा श्रेय चव्हाण ने नाबाद 35 रन का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में साक्षी शुक्ला, राधिका नेताम और रिशिका श्रीवास्तव को 2-2 सफलताएं मिलीं।

छत्तीसगढ़ टीम 127 रन पर सिमटी

362 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 35 ओवर में 127 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। कप्तान कुमुद साहू ने 27 रन तथा मिताली शर्मा ने 16 रन का योगदान दिया।

Advertisment

कनार्टक की वंदिता ने झटके 4 विकेट

कर्नाटक की ओर से गेंदबाजी में वंदिता राव ने 4 विकेट झटके, जबकि पूजा कुमार को 2 सफलताएं मिलीं। 

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान, बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा बने भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक

Chhattisgarh cricket
Advertisment
चैनल से जुड़ें