टॉप नक्सली कमांडर देवजी का सरेंडर: तेलंगाना में 18 साथियों के साथ हथियार डाले, जानें इस पर छत्तीसगढ़ सरकार क्या बोली?

टाॅप नक्सली कमांडर और माओवादी पोलित ब्यूरो के मेंबर देवजी ने 18 माओवादियों के साथ सरेंडर किया है। देवजी का यह सरेंडर तेलंगाना में हुआ है। इसे सरकार के नक्सल विरोधी ऑपरेशन की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Naxalite Commander Devji Surrender

Naxalite Commander Devji Surrender: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी के पूरी तरह खात्मे की तारीख 31 मार्च घोषित की है।  इसी अभियान के तहत लगातार नक्सलवादियों और माओवादियों का सरेंडर कराया जा रहा है और जहां नक्सली मुख्यधारा में लौटने का विरोध कर रहे हैं या नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, वे मारे जा रहे हैं। इसी दबाव के चलते माओवादी पोलित ब्यूरो के मेंबर और केंद्रीय समितित के वरिष्ठ सदस्य देवजी ने 18 माओवादियों के साथ सरेंडर किया है। देवजी ने तेलंगाना में सरेंडर किया है।

देवजी के सरेंडर से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

माओवादी संगठन के वर्तमान में सबसे बड़े कमांडर देवजी उर्फ देवा का सरेंडर माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लंबे समय से फोर्स के सघन ऑपरेशन, नेटवर्क पर चोट और बढ़ती घेराबंदी के चलते माओवादी नेतृत्व के भीतर हताशा की स्थिति बन रही है। देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का सरेंडर संगठन की रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह की कमजोरी को उजागर करता है।

कुछ और नाम शेष हैं, जिन्हें कराया जाएगा सरेंडर: विजय शर्मा

टॉप नक्सली कमांडर देवा के सरेंडर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी बड़ा नक्सली था, जिसने सरेंडर किया है। देवजी ने तेलंगाना में सरेंडर किया है, ऐसी सूचना मिली है। कुछ नाम और बाकी हैं, जो निष्क्रिय है, उन्हें भी सरेंडर कराया जाएगा। मुख्य धारा से वो जुड़े, इसमें काम किया जा रहा है। शादी-विवाह, खेती करें। इसकी व्यवस्था भी कराई जा रही है।

सरेंडर करने वाले टॉप माओवादी कमांडर

  • सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती (किसनजी की पत्नी) CCM 13.09.25 हैदराबाद तेलंगाना

  •  मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति PBM/CCM 14.10.25 गढ़चिरौली महाराष्ट्र

  • सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव CCM 17.10.25 जगदलपुर छत्तीसगढ़

  • पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना CCM 29.10.25 हैदराबाद तेलंगाना

  • रामदर मज्जी उर्फ सोमा CCM 08.12.25 राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

  • देवजी उर्फ तिरुपति पोलित ब्यूरो ccm 22.02.26 तेलंगाना

ये भी पढ़ें:  अरपा-भैंसाझार प्रोजेक्ट भू-अर्जन में गड़बड़ी: एसडीएम के बाद अब सिंचाई विभाग के तत्कालीन SDO और सब इंजीनियर भी सस्पेंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article